Sudarshan Today
गंजबासौदा

मास्टर एथलेटिक्स मीट में गंजबासौदा के सीनियर्स एथलेटिक्स टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

कटनी में आयोजित हुई म.प्र. मास्टर एथलेटिक्स मीट 2022

गंज बासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

विगत दिनों प्रदेश के कटनी जिले में राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मीट- 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में शामिल नगर के 7 सीनियर्स सिटीजन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ में बाजी मारते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें भारत सिंह रघुवंशी ने 5000 मीटर तेज चाल स्पर्धा में प्रथम स्थान, मुकेश बैसाखिया ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, प्रभात शर्मा ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वही फूल सिंह जाटव सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, हरिकिशन अहिरवार सेवानिवृत्त जिला श्रम अधिकारी ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 70 वर्षीय मदन गोयल ने 5000 मीटर पैदल चाल, ठाकुर रणधीर सिंह ने डिक्स थ्रो, जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में संतोषजनक प्रदर्शन किया। बासौदा के सीनियर सिटीजन खिलाड़ी प्रभात शर्मा ने बताया कि इस एथलेटिक्स मीट में प्रदेश के 35 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पूर्व एशियाड खिलाड़ी एवं विदिशा जिले की टीम के नेतृत्वकर्ता दिनेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एथलेटिक्स मीट में विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में विदिशा से 33 और गंज बासौदा से 7 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिसमें गंजबासौदा के खिलाड़ियों सहित विदिशा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप जिले की टीम को चैम्पियन से खिताब से नवाजा गया। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की टीम से चयनित खिलाड़ियों का दल आगामी 17 फरवरी 2023 को कुरुक्षेत्र हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा।

Related posts

रूपये से भरे बैग कौ लूटने के प्रयास में अपराधियों ने किए फायर

Ravi Sahu

श्री बालाजी योग केंद्र पर योग के महत्व पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

Ravi Sahu

कलेक्टर के निर्देश पर जांच के लिए पहुंचा खाद्य विभाग, पंचनामा बनाकर जप्त किये आठ नमूने

Ravi Sahu

परमपिता परमात्मा शिव अवतरण के भाग्यशाली रथ बनते हैं ब्रह्मा बाबा- ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी

Ravi Sahu

जिला स्तरीय बाल रंग का आयोजन संपन्न

Ravi Sahu

*सम्मेद शिखर जी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में जैन समाज निकालेगा मौन जुलूस

Ravi Sahu

Leave a Comment