Sudarshan Today
कटनीमध्य प्रदेश

सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुजुर्गों का सम्मान कर किया फल वितरण

 

 

राजेंद्र खरे कटनी

 

कटनी/ खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन कम ही लोग होते हैं, जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं। समाजसेवी मनोज निगम ने इसी बात का उदाहरण हैं। इन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार, शहर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों के साथ श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम,में मनाया सर्वप्रथम उन्होंने पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की समाधि स्थल में पूजा अर्चना की इसके पश्चात वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्धजनों को माला पहना कर सम्मानित कर फल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा पंडित नीरज त्रिपाठी जी का साल श्रीफल से सम्मान किया गया

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन ने वृद्ध आश्रम का भ्रमण कर कहा कि दद्दा जी शिष्य मंडल द्वारा संचालित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है जो अति सराहनीय कार्य है उन्होंने पूज्य गुरुदेव दद्दा जी का स्मरण किया और कहा कि उनकी प्रेरणा से निर्मित सर्व सुविधा युक्त वृद्धआश्रम के सफल संचालन करने के लिए दद्दा जी शिष्य मंडल भारतवर्ष का आभार व्यक्त किया

 

प्रथम महापौर बृजेंद्र मिश्रा “राजा भैया” ने कहा कि माता पिता की सेवा वृद्ध जनों का सम्मान सबसे बड़ा तीर्थ है

 

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा निजी खुशियां अगर बुजुर्गों के साथ बांटे तो उनका सुख कई गुना बढ़ जाता है और इससे संतोष भी मिलता है। शहर के लोग अपनी खुशी के मौकों पर अगर वृद्धाश्रम पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित करें तो इससे एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों को भी संतोष मिलेगा। उन्होंने सभी बुजुर्गों को आगामी माह में होने बाली भागवत कथा सभी बुजुर्गों को यजमान बनाने का का आग्रह समिति से किया

 

श्रीमती ज्योति दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सब हमारे माता पिता तुल्य हो हम सब सदैव आपकी सेवा में उपस्थित होते रहेंगे

 

आज जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी मनोज निगम ने कहा कि वृद्धजनों को सम्मान देना हम सभी का फर्ज है। उनके अनुभवों से ही हमें जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। वृद्धजन अपने अनुभवों को बांटकर सही दिशा देने का कार्य करते हैं। दद्दा शिष्य मंडल द्वारा संचालित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम सराहनीय है। अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य परिषद के अध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज एवं संजीव श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया

 

इनकी रही उपस्थिति

मिथिलेश जैन ,शक्ति प्रताप सिंह, के. एल. भीमनानी, भूपेंद्र पटेल एड आर के बक्शी एड अंजुला सरावगी एड मीना सिंह बघेलमोहन नागवानी (शिकागो पब्लिक स्कूल) अजय सिंह, एल.पी. तिवारी, गोविंद पांडे दिनेश विश्वकर्मा प्रमोद खम्परिया अशोक मिश्र राजा सुरबंशी संजय गुप्ता सुभाष मालाकार विश्वकर्मा, वेद सुरेंद्र विश्वकर्मा श्याम तिवारी मन मोहन नायक, गोविंद पटेल अमित पांडे सतीश साहू नितिन रैकवार अनंत गुप्ता मनोज कुमार गौतम अश्विनी बड़गेयया सोहन यादव अक्षय बजाज श्याम तिवारी एड अवनीश तिवारी एड राजेश सिंह

Related posts

गुरु नानक देव जी का 553 वे आगमन पूरब मनाया गुरु का अटूट लंगर हुआ

Ravi Sahu

पेयजल समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

*राजपुर थाना क्षेत्र में बिजली ने ढाया कहर एक युवक की हुई मृत्यु एवं एक घायल।*

Ravi Sahu

नशे के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही

Ravi Sahu

कांग्रेस नेताओं ने स्व.डॉ उमेश शर्मा जी की सातवीं पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, और सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Ravi Sahu

गुरु पूर्णिमा के अवशर पर हजारों भक्तो ने किये ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु दर्शन

Ravi Sahu

Leave a Comment