Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिवनी

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य श्री पांडे ने किया विशेष_गृह का निरीक्षण

 

 जिला ब्यूरो सिवनी

 

राज्य_बाल_अधिकार_संरक्षण_आयोग के सदस्य श्री अनुराग पाण्डे द्वारा आज दिनांक 04.11.2022 को सिवनी जिले का भ्रमण किया गया। सर्वप्रदेश सिवनी जिले में संचालित संस्था सुधारालय (विशेष गृह), संप्रेक्षण गृह तथा सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया गया। सुरक्षित स्थान (गृह) में वर्तमान में 29, विशेष गृह (संस्था) में 10 तथा सम्प्रेक्षण गृह में 08 इस प्रकार कुल 45 बच्चे निवासरत है। श्री अनुराग पाण्डे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा संस्था में बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था रसोईघर, शयनकक्ष, संस्था में निवासरत् किशोरों की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की पाठशाला, बच्चों हेतु निर्मित स्मार्ट कक्षाओं तथा संस्था में किशोरों को प्रदाय की जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण आदि का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों से उक्त के संबंध में चर्चायें भी की गई। संस्था की समस्त व्यवस्थायें एवं सस्था का संचालन नियम के अनुसार पाया गया।

 

श्री अनुराग पाण्डे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा बाल कल्याण समिति सिवनी में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना अन्तर्गत सिवनी जिले में 48 प्रकरण स्वीकृत किये गये है। इस बच्चों को प्रतिमाह 5000 रूपये की राशि प्रदाय की जाती है तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत नि:शुल्क राशन प्रदाय किया जाता है। इसके अलावा शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा भी प्रदाय की जाती है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के के तहत ऑफ्टर केयर एवं स्पांशरशिप हेतु कुल 53 प्ररकण स्वीकृत किये गये है।

 

इसके पश्चात श्री अनुराग पाण्डे माननीय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा शासकीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर सर्वप्रथम नेताजी श्री सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। इसके पश्चात बच्चों के मुलाकात की गई। श्री अनुराग पाण्डे माननीय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा शासकीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय विद्यालय में शिक्षकों की बैठक ली गई। इसके पश्चात प्रायवेट विद्यालय अरूणाचल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा वहां के बच्चों से मुलाकात की गई। शिक्षकों एवं स्कूल संचालक से मुलाकात एवं चर्चा की गई। बच्चों के बैग के भार को कम करने के उद्देश्य से दैनिक विषयवार टाईमटेबल के संबंध में शिक्षकों एवं संचालक से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त चाईल्ड हेल्पाईन नम्बर 1098 के विषय में समस्त बच्चों को जागरूक किये जाने बाबद जोर दिया।

Related posts

कलेक्टर ने शासकीय सेवकों के विरुद्ध लोकायुक्त और पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों जानकारी तलब की

Ravi Sahu

29 मई को होगा हाथ ठेला सम्मेलन का कार्यक्रम*

Ravi Sahu

कैलाश विजयवर्गी का किया गया पुतला दहन

Ravi Sahu

क्षतिग्रस्त सड़को की गढडों की दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल मरम्मत कराएं- कमिश्नर  कमिश्नर ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की 

Ravi Sahu

घर चलो घर घर चलो सदस्यता अभियान 2 दिन के लिए स्थगित किया

asmitakushwaha

श्री श्री 1008 गजानंद जी महाराज का जन्मोत्सव अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में दिनांक 23 3.2024 एवं 24 3.2024 को मनाया जा रहा है

Ravi Sahu

Leave a Comment