Sudarshan Today
राजगढ़

5 नवंबर से शुरू होगी नगर पालिका में हेल्पलाइन सेवा।संबंधित विभाग को समय सीमा में करना होगा शिकायत का निराकरण।

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

विनोद नगर पालिका अध्यक्ष राजगढ़

राजगढ़। जन समस्या को ध्यान में रखते हुए वा अधिकारी कर्मचारियों की कार्य के प्रति उदासीनता को देखते हुए राजगढ़ नगर के हर व्यक्ति की चिंता हर व्यक्ति का ख्याल रखते हुए हर शिकायत का समय सीमा में निराकरण हो सके इसके लिए नगर पालिका परिषद व अध्यक्ष विनोद साहू ने नगर पालिका में 5 नवंबर से हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिकायतकर्ता अपने घर बैठे किसी भी समस्या को टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। वा संबंधित विभाग उस शिकायत का समय सीमा में निराकरण भी करेंगे। जिसकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह अध्यक्ष सहित परिषद के सदस्यों के माध्यम से की जाएगी। जो विभाग समय सीमा में समस्या का निवारण नहीं करेंगे उसके प्रभारी को जवाबदार मानते हुए उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि राजगढ़ नगर पालिका परिषद का गठन होने के बाद हर काम को अपने अलग अंदाज में करने वा छोटी से छोटी समस्या का भी त्वरित निराकरण समय सीमा में कराने वाले अध्यक्ष विनोद साहू ने अपनी परिषद के माध्यम से यह निर्णय इसलिए लिया है। की किसी भी योजना का हितग्राही या समस्या से प्रताड़ित व्यक्ति अपना समय खर्च करते हुए नगरपालिका के चक्कर ना लगाएं अब सिर्फ अपने मोबाइल से अपनी शिकायत दर्ज कराएं जिससे सॉफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित विभाग में वह शिकायत पहुंचेगी जिसका समय सीमा के अंदर ही संबंधित विभागाध्यक्ष को उसका निराकरण करना रहेगा। इसमें प्रमुख रूप से विद्युत शाखा, जल शाखा, खाद्य शाखा, पीएमवाई आवास शाखा ,एन यू एल एम शाखा, सहित अन्य शाखाओं को भी शामिल किया गया है। इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।वर्जन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कर कमलों पर चलने वाली भाजपा की यह परिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिद्धांतो पर चल रही नगर सरकार जिसमें जनकल्याण, जनसेवा को उद्देश्य बनाकर हर दिन दुखी वा मजबूर निसहाय की सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर मैं और मेरी पूरी परिषद निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में यह सेवा भी 5 नवंबर से शुरू होगी। जिससे आमजन को अपनी बात रखने का अवसर भी मिलेगा वा समस्या का त्वरित निराकरण समय सीमा में किया जाएगा।

 

Related posts

अन्नदाता के आंसू…. सोशल मीडिया पर किसानों से किया था वादा अब बोल रहे हैं पता नहीं किस तालुके को मिलेगा पानी। पोस्ट देखकर अधिक पानी के बीज की बुआई की, खेतों में अभी तक नहीं लगे बॉक्स तो सूखे में पड़ा है बीज।

Ravi Sahu

संत रविदास के जीवन से प्रेरणा ले एवं उनके बताए मार्गों पर चले – प्रभारी मंत्री डॉ यादव

asmitakushwaha

आज होगी घटस्थापना 9 दिन मां को चढ़ाई जाएगी सैकड़ों आस्था की चुनरिया

Ravi Sahu

अपने हौसले की एक कहानी बनाना ,, हो सके तो खुद को झांसी की रानी बनाना – एसआई रचना परमार

Ravi Sahu

अधिकार,सुरक्षा और आशा की अलख केवल शिक्षा से जलाई जा सकती है।

Ravi Sahu

जनपद पंचायत सदस्य वार्ड न. 25 ब्यावरा से कर रहे अपनी दावेदारी पेश 

asmitakushwaha

Leave a Comment