सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन
खरगोन मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधिपति श्री नरेंद्र कुमार जैन शुक्रवार को महेश्वर नगर के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार न्यायाधिपति श्री जैन शुक्रवार को भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे महेश्वर पहचेंगे। यहां पर वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात न्यायाधिपति श्री जैन सांय 7 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे।