Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

खड़की में उत्साह से मनाया बैल पोला पर्व

राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

राजपुर

भाद्रपद अमावस्या शनिवार को बैलपोला पर्व नगर के समीपस्थ ग्राम खड़की में उत्साह के साथ मनाया गया।यहां यह पर्व कुनबी पाटील समाज के लोग मानते हैं।ग्राम में पाटिल समाज के लोग बड़ी संख्या में निवासरत हैं। ग्राम में पोला का त्यौहार धूमधाम से मनाया।इस दिन लोगों ने अपने बैलों को आकर्षक रूप से सजाया और बैंडबाजों के साथ ग्राम में भ्रमण कराया।साथ ही ग्राम में एक गायन का आयोजन किया गया जिसमें खंडवा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। ग्राम पटेल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल ने बताया कि पोला पर्व तिथि के अनुसार ही भाद्रपद अमावस्या पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है और इस दिन के पशुधन और खासकर बैलों को सजाकर पूजा करते हुए सुख समृद्धि की कामना करते है।पोला पर्व के अवसर पर ग्राम में पाटील समाज के जिलाध्यक्ष विजय नारायण पाटील भी सपरिवार सम्मिलित हुए और प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

शिलान्यास से नहीं स्थाई नर्सिंग शिक्षकों की भर्ती से होगा नर्सिंग शिक्षा में सुधार- कुम्भज

Ravi Sahu

कमिश्नर अवकाश पर कलेक्टर वंदना वैद्य को प्रभार

Ravi Sahu

मतगणना के दौरान कानून व्‍यवस्‍था की दृष्टि से कलेक्‍टर ने जारी किया प्रतिबंधात्‍मक आदेश

Ravi Sahu

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मोटर साईकिल रैली

Ravi Sahu

जिला कांग्रेस कार्यालय में भरे गये नारी सम्मान योजना के फार्म नारी सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी-डॉ.बलवीर तोमर

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Ravi Sahu

Leave a Comment