Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मोटर साईकिल रैली

दमोह

आज जिले के विभिन्न स्थानों से निकलेगी 

जिले में तिंरगा यात्रा मोटर साईकिल रैली केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में आज 22 अगस्त 2023 को संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकाली जायेगी। यह तिरंगा यात्रा मोटर साईकिल रैली आज 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे से देवरी/बंडा विधानसभा अतंर्गत देवरी (फसिया आम), अनंतपुरा, रहली, बलेह, गढ़ाकोटा से सरदार पटेल प्रतिमा स्थल सागर नाका दमोह पहुँचेगी। रैली में शाहगढ़ बंडा-शाहपुर के कार्यकर्ता गढ़ाकोटा से शामिल होंगे। इसी प्रकार तिरंगा यात्रा मोटर साईकिल रैली 22 अगस्त को जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर तेंदूखेड़ा-झलौन-तेजगढ़-अभाना होते हुये सरदार पटैल प्रतिमा स्थल सागर नाका पहॅुंचेगी। दमोह, पथरिया एवं हटा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रातः 11 बजे से शहीद यशवंत सिंह चैक दमोह से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर हिण्डोरिया- बिलाई-बनगांव- फसिया नाला नरसिंहगढ़, जेरठ-पथरिया होते हुये सरदार वल्लभ भाई पटैल प्रतिमा स्थल सागर नाका दमोह पहॅुंचेगी। यात्रा में मलेहरा विधानसभा के कार्यकर्ता नरसिंहगढ में शामिल होंगे। इसी प्रकार तिरंगा यात्रा मोटर साईकिल रैली दमोह नगर में दोपहर 02 बजे तिरंगा यात्रा सरदार पटैल प्रतिमा स्थल सागर नाका से प्रारंभ होकर तीनगुल्ली-घंटाघर चैक-अम्बेडकर चैक-कीर्ति स्तम्भ होते हुये अपरान्हृ 04 बजे तीन मूर्ति स्थल बेलाताल पहॅुंचेगी।

Related posts

बस स्टैंड बदलने से भी क्या दशा बदलेगी,या फिर वही ढाक के तीन पात…?

Ravi Sahu

थाना कोतवाली रायसेन में होगी,दो पहिया वाहनों की खुली बोली के माध्यम से नीलामी

Ravi Sahu

अज्ञात ट्रक से बालिका की मृत्यु

Ravi Sahu

अमानवीय शोषण के खिलाफ, वेतन वृद्धि के लियेआशाओं का एक सप्ताह का प्रदेशव्यापी हडताल शुरू

Ravi Sahu

सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ वाले गुरु जी का आगमन आज

Ravi Sahu

मनुष्य होने के साथ ही मनुष्यता के भाव भी होना चाहिएः- पं. रेवाशंकर शास्त्री।

Ravi Sahu

Leave a Comment