Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कार्यालय में भरे गये नारी सम्मान योजना के फार्म नारी सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी-डॉ.बलवीर तोमर

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

अपने पाँच वचनों के साथ सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस-गुलाब बाई ठाकुर

सीहोर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में आम जनता के बीच अपने पाँच कृतसंकल्पित वचनों के साथ लगातार सक्रीय है। जिसमें किसानों, युवाओं, आमनागरिकों सहित महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नारी सम्मान योजना का वचन भी शामिल है। नारी सम्मान योजना के तहत् कांग्रेस पार्टी मध्यप्रेदश में सरकार बनने पर सभी महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह सम्मान निधि तथा 500 रूपये में रसोई गैस का सिलेण्डर प्रदान करेगी। पुरे प्रदेश में कांग्रेसजन घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भर रहे हैं तथा कई जगह मातृशक्ति कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर उत्साह के साथ योजना के लिये पंजीयन करवा रही है। कमलनाथ जी द्वारा अभी से इस योजना के तहत् सभी महिलाओं को पंजीयन कराया जा रहा है, ताकि सरकार बनते ही प्राथमिकता के साथ सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के महासचिव पंकज शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर नारी सम्मान योजना के फार्म भरे गये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना महिला सशक्तिरकण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस पार्टी शुरु से ही महिला सशक्किरण की पक्षधर रही है और महिलाओं को कई आर्थिक तथा कानूनी अधिकार कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही दिये गये हैं। श्री तोमर ने कहा कि आजादी से पहले जो महिलाओं की दयनीय स्थिति थी, उसे मजबूत बनाने में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में अपनी पाँच गारंटियों के साथ सत्ता में जबरदस्त वापसी करने जा रही है। आज यहाँ नारी सम्मान योजना के लिये पंजीयन कराने आई महिलाओं की भारी भीड़ इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करती है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर है और हम दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि आज महिलाओं सहित समाज का हर वर्ग भाजपा के कुशासन से पीडि़त है और जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिये तैयार बैठी है और आगामी विधानसभा चुनाव में वोट के माध्यम से जनता इनके कुशासन का करारा जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महासचिव पंकज शर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त महिला कांग्रेस नेत्री ममता कीर ने किया। इस मौके पर मालती मालवीय, ममता ठाकुर, प्रेमलता महेश्वरी, ममता शर्मा, संगीता, नीतू सिंह, दिपिका शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, रंजना ठाकुर, हेमलता चौहान, सुनीता बाई, अलका यादव, आरती महेश्वरी, बसंता विश्वकर्मा, सीताबाई मालवीय, रजनी शर्मा, शबाना मंसूरी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं नारी सम्मान योजना के लिये पुरे नगर से पंजीयन कराने आई महिलाऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related posts

कृष्णा सेवा मण्डल एवं पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Ravi Sahu

परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पंडित उमाशंकर शास्त्री

Ravi Sahu

केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जल जीवन मिशन के संबंध में की चर्चा

Ravi Sahu

समस्याओं-शिकायतों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर श्री सिंह*

Ravi Sahu

खरगोन जिले में आकस्मिक निरीक्षण में 6 व्यापारियों पर पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित किया

Ravi Sahu

आंगनबाड़ी स्तर पर दर्ज समस्त बच्चों की समग्र आईडी बनवाने की कार्यवाही पूर्ण करें : कलेक्टर श्री सिंह 

Ravi Sahu

Leave a Comment