Sudarshan Today
जबलपुर

सिख समाज द्वारा किया गया संस्कारधानी के नवनिर्वाचित महापौर का सम्मान  

जबलपुर से संभागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

जबलपुर। म.प्र.,के जबलपुर संभाग की सर्वोच्च सिक्ख संस्था जबलपुर सिक्ख संगत रजि. द्वारा जबलपुर के नव निर्वाचित प्रथम नागरिक , महापौर सम्मानीय जगत बहादुर सिंह अन्नू जी को पुष्प गुच्छ, माला, शाल व स्मृति चिन्ह देकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपनी जीवनी से अवगत कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी विद्यालई शिक्षा सिख समाज के खालसा विद्यालय जबलपुर से प्राप्त की थी उन्होंने बताया कि उनके अंदर सेवा भाव की भावना उनके विद्यालय में सिख समाज के शिक्षकों व वरिष्ठ जनों के सामाजिक कार्यों व समर्पण को देखकर ही जन्म ले चुकी थी उन्होंने कभी यह अनुमान भी नहीं लगाया था कि आगे जाकर वह पार्षद या महापौर पद पर विराजमान होंगे उनका कहना था कि उन्हें यह बहुत अच्छा अवसर मिला है कि वह संस्कारधानी के महापौर हैं और लोगो के लिए समर्पित होकर उनकी सेवा कर पाएंगे। उन्होंने सभी सिख समाज के वरिष्ठ जनों से उनके आशीर्वाद व साथ की कामना की। इसी दौरान सिख समाज के संयुक्त सचिव दलवीर सिंह जी जस्सल ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर संभाग की सर्वोच्च सिक्ख संस्था जबलपुर सिक्ख संगत रजि. के अध्यक्ष मनोहर सिंघ जी रील के नेतृत्व में जबलपुर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जी को उनके गृह निवास पर बधाइयां देकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई और जबलपुर के विकास हेतु सिख समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर व सदैव साथ देकर चलेगा का आश्वासन दिया।इस सम्मान समारोह के अवसर पर जबलपुर सिक्ख संगत रजि. के प्रधान मनोहर सिंघ जी रील, सयुक्त सचिव दलवीर सिंघ जी जस्सल, गुरुद्वारा मढ़ाताल के प्रधान प्रताप सिंघ विर्दी , गुरुद्वारा अधारताल के प्रधान जी.एस. मैनी जी , पूर्व प्रधान के.एस.दुग्गल कुक्की ,गुरुद्वारा हाथीताल के सचिव सुरिंदर पाल सिंघ सेठी ,म.प्र. छ. ग. केंद्रीय गुरु सिंघ सभा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह जी नैय्यर , सचिव सुरिंदर सिंघ , गुरुरामदास सेवक समिति के जत्थेदार हरमिंदर सिंघ जी सैनी ,रामगड़िया एसो. के अध्यक्ष सरबजीत सिंघ रील , पूर्व अध्यक्ष मनधीर सिंघ ,श्री गुरुनानक मिशन स्कूल के प्रधान हरजोत सिंघ साहिब , सिक्ख यूथ एसो. से पृथ्वीपाल सिंघ कुक्की , जी. एस. मेनी गुरुद्वारा अध्यक्ष अधारताल, नरिन्दर एस . रील गुरुद्वारा सदस्य रांझी, मंधीरा सिंह रतन पूर्व अध्यक्ष रामगढ़िया एसोसिएशन , अजीत एस .सेतु जिला अध्यक्ष केंद्रीय सिख सभा, हरमिंदर सिंह अध्यक्ष गुरु रामदास सेवा समिति, मनप्रीत एस. आहूजा पूर्व सचिव गोरखपुर गुरुद्वारा, मोहिंदर पाल सिंह सदस्य जे.एस .संगत, सुरेंदर एस खनूजा सामाजिक कार्यकर्ता व सचिव के .एस .सभा , डॉक्टर सुभाष सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, मोहिंदर सिंह टिल्लू सामाजिक कार्यकर्ता, वीरू बाबरा अध्यक्ष जॉइंट ग्रुप, मनिंदर सिंह बॉबी सामाजिक कार्यकर्ता, सोनू राठौर सामाजिक कार्यकर्ता, सुरेंद्र पाल सिंह सचिव हाथी ताल गुरुद्वारा , अमरीक सिंह रिक्का सामाजिक कार्यकर्ता, जोली फरवाहा सामाजिक कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सहायक षिक्षकों को भी परीक्षा में शामिल होने पात्र माना जाए-मांग क्रमोन्नति प्राप्त षिक्षकों की हो रही उपेक्षा

Ravi Sahu

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की 

Ravi Sahu

हरमिंदर सिंह खालसा महाराष्ट्र एवं छतीसगढ़ प्रभारी हुए नियुक्त

Ravi Sahu

नगर निगम चुनाव का हवाला देकर अपने कार्यों से मुंह फेर रहे नगर परिषद बरेला के आला अधिकारी

Ravi Sahu

मदन महल वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी तुलसा लखन प्रजापति ने लहराया अपना परचम, विजयी अवसर पर किया भगवान शिव का पूजन अर्चन

Ravi Sahu

आदित्या शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष

Ravi Sahu

Leave a Comment