Sudarshan Today
सिरोंज

सिरोंज… नगर विहार पर निकले भगवान जगदीश स्वामी, श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से खींचा रथ

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दोज के अवसर पर शुक्रवार को प्रतिवर्षानुस इस साल भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा शुरू होने के कुछ देर पहले से रिमझिम बर्षा हुई। जिससे भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया। अमृतरूपी वर्षा ने भगवान का अभिषेक किया। रथयात्रा नगर के रामलला सरकार के दरबार से सांयकाल 6 बजे से प्रारंभ हुई। रथ यात्रा में काष्ठ से बनी भगवान जगदीश स्वामी, बहिन सुभद्रा और बलदाउ जी की आकर्षक प्रतिमा विराजित थी। शाम को आरती के बाद रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथ यात्रा में भजन मंडलियों द्वारा भगवान के भजन गाते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा का साथ जगह-जगह नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत कर पूजन अर्चन किया गया। भगवान की एक झलक देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से ग्रामवासी आए। आयोजित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। रथ यात्रा रामलला सरकार के दरबार से प्रारंभ होकर विद्यार्थी पथ,कठाली बाजार,सराफा बाजार,चांदनी चौक सहित मुख्य मार्गो से होते हुए नगर के पाटीदार धर्मषाला पहुंची। जहां पर प्रसादी वितरण के साथ देर रात तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को किया नमन

Ravi Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में किया वृक्षारोपण

Ravi Sahu

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन जिले में तीन चरणों में सम्पन्न होगा

Ravi Sahu

विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Ravi Sahu

राशन की हेराफेरी को लेकर सेल्समैनों पर उठने लगे सवाल

Ravi Sahu

एलबीएस कॉलेज में ड्रेस कोड लागू,बिना ड्रेस कोड छात्रों को नही मिलेगा प्रवेश

Ravi Sahu

Leave a Comment