जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू
बरूआसागर आज विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में पूज्य महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं गंगा दशहरा के पवन अवसर बीरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा चौक बाजार में शर्बत वितरण किया गया ,मंडल प्रभारी बीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार विश्व हिंदू महासंघ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी का साप्ताहिक जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में मना रहा है आज पंचम दिवस पर चौक बाजार में शर्बत वितरण किया गया
इस दोरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश सुडेले मात्र शक्ति की ओर से मीनू राजावत, अनीता नायक, लखन प्रजापति, रूपेश नायक, रजनीश शर्मा, रामविहारी दुबे, देवेन्द्र बाजपेई, अंजुल पुरोहित, मनीष अग्रवाल, रागनी चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे