Sudarshan Today
up

हमें हमेशा खुश रहना चाहिए – मा.राजेश उन्हाणी, शिक्षक/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी

सुदर्शन टुडे दुर्गाशंकर सिंह की रिपोर्ट

ख़ुश रहना एक कला है और इस कला को सबको सीखना चाहिए ये कहना है शिक्षक व सोशल एक्टिविस्ट, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मा.राजेश उन्हाणी का।
उन्होंने बताया की खुश रहना एक सुखी जीवन जीने का हिस्सा है आपका खुश रहना बताता है कि आप एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं अगर आप अपनी जिंदगी में खुश नहीं है तो आप किसी भी परेशानी का सामना नहीं कर सकते आपको हर परेशानी हर दिक्कत बड़ी लगने लगेगी।
चाणक्य भी कहते थे की इंसान को हर हालत में खुश रहना चाहिए डॉक्टर भी कहते है की ख़ुश रहने से हम कई रोगो से दूर रहते है।
आज़ तो सोशल मीडिया का जमाना है घर में जो कुछ नया लेकर आते है उसको दोस्तों के साथ शेयर करके ख़ुश रह सकते है। बचपन में दोस्तों के साथ की शरारतों को याद कीजिये, किसी खास मूवी के मनोरंजक दृश्य को याद करके खुश रह सकते है। कहने का आशय है की छोटी छोटी से चीजों से ख़ुशी हासिल कर सकते है।
मेडिटेशन खुश रहने का एक ब्रह्मास्त्र है। मेडिटेशन के द्वारा हम अपने जीवन के उन सभी परेशानियों और दुखों से उबर जाते हैं जो हमारे लिए दुख का पहाड़ होती है। मेडिटेशन करने से हमें काफी फायदा होता है और हमारा मन भी हमेशा शांत रहता है।
ख़ुशी हमें जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती है इसलिए हमें हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए।

Related posts

राष्ट्रीय हिंदुत्व समन्वय समिति नूपुर शर्मा का समर्थक किया समर्थन

asmitakushwaha

कानपुर कांस्टेबल मर्डर केस : सामने आई कातिल प्रेमिका, आलाकत्ल और कपड़े बरामद

Ravi Sahu

तमंचे से गोली मारकर बारहवीं के छात्र ने की जीवनलीला समाप्त, परिजनों में मचा कोहराम

Ravi Sahu

हिन्दुत्त्व समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा मुस्लिम लोग चाँद क्यों पूजते है 

asmitakushwaha

बूथ शक्ति केन्द्र पर केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया

Ravi Sahu

पीलीभीत जनपद के 05 विकास खंडों में आज कुल 292 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। 

Ravi Sahu

Leave a Comment