Sudarshan Today
upपीलीभीत

पीलीभीत जनपद के 05 विकास खंडों में आज कुल 292 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। 

 

 

पीलीभीत सूचना विभाग 09 दिसम्बर 2022/ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग उ0प्र0 शासन श्री संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा विकासखण्ड अमरिया, ललौरीखेडा एवं मरौरी के सामूहिक विवाह ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर में सम्पन्न कराये गये। मा0 मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थित में तीनों विकासखण्ड के 151 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसके साथ मा0 विधायक बीसलपुर श्री विवेक कुमार की गरिमामयी उपस्थित विकासखण्ड बीसलपुर में बीसलपुर में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराये गये। विकासखण्ड बीसलपुर व बिलसण्डा में 141 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा वर -बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार आज कुल 292 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री बिछिया, पायल, वस्त्र आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल अन्य व्यवस्थाओं हेतु रू.6000/- मात्र निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान में मा0 जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर एडिशनल एसपी ने किया अति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के साथ थाना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Ravi Sahu

लड़की को अगवा करने का प्रयास विरोध करने पर जान लेवा हमला

asmitakushwaha

श्रीमद् भागवत कथा का द्वितीय दिवस गुमटी नंबर 5 कानपुर में

Ravi Sahu

नगर चेयरमैन पर लगे धांधली के आरोपों के बाद नगर में पहुंची जांच टीम

Ravi Sahu

*बारिश में कच्चे मकान की दीवार ढई मलबे में दबकर महिला हुई घायल।*   *बारिश से लगातार गिर रहे कच्चे मकान

Ravi Sahu

Leave a Comment