Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

खरगोन शहर मे कर्फ्यू के चलते बिती रात रमजान की 27 वी शब ए कद्र की रात घर में इबादत की गई।

तेज धूप मे नन्हे बच्चो ने रमजान का बडा 27 वा रोजा भी रखा।

सुदर्शन टुडे के लिये खरगोन से संवादाता शाहिद खान की रिपोर्ट

खरगोन शहर मे कर्फ्यू के चलते बीती रात पवित्र रमजान महा की 27वी शब ए कद्र की रात घर में इबादत की गई। रात जाग कर मुस्लिम समाज ने अपने घरो मे इबादत कर अल्लाह से दोनो हाथ उठाकर मगफिरत की। इस दौरान देश और शहर के लिए अमनो अमान की दुआएं भी की गई। खास तौर पर खरगोन शहर में कर्फ्यू के चलते धार्मिक स्थल बंद होने से घर मे ही शब ए कद्र की रात में इबादत हुई। इस अवसर पर खरगोन शहर में अमन चैन शांति सद्भाव और भाईचारा वापस लौटने की दुआ भी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की।

शुक्रवार यानी जुमे के दिन रमजान का बडा रोजा 27 वा छोटे छोटे नन्हे बच्चो ने रखे।
मो, इमान खान पिता समीर खान उम्र 10साल आयत खान पिता समीर खान उम्र 9 साल जिया खान पिता शाहिद खान उम्र 8 साल इन सभी नन्हे बच्चो ने रमजान का 27 वा बडा रोजा रखा ओर शहर की अमन शांति की भाई चारे की दुआ मागी।

गौरतलब है की खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव आगजनी और हिंसा की घटना के बाद कर्फ्यू जारी है। प्रशासन के द्रवारा कर्फ्यू में छूट देकर सामान्य हालात भी बनाये जा रहे है। लेकिन आगामी त्यौहारो को लेकर प्रशासन सतर्क है। गुरूवार की देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया था। शहर में सभी धर्मो के धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद है। बीती रात शब ए क्रद को लेकर मुस्लिम समाज के बुजुर्ग से लेकर बच्चो तक ने रात भर जगकर इबादत कर अल्लाह से मगफिरत के साथ शहर मे अमनो अमान कायम रहै इसके लिए दुआएं की। उल्लेखनीय ही शब ए कद्र की रात मस्जिद में रोशनी की जाती है, और समुदाय के लोग नमाज अदा कर सामूहिक दुआओं मांगते है।

Related posts

अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के प्रदेश सहसंयोजक केवलराम मीणा और उनकी पूरी टीम ने ओंकारेश्वर से 25 नवंबर को मां नर्मदा की परिक्रमा शुरू की

Ravi Sahu

नरोत्तम मिश्रा की ओर से रवि शहर में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को कर रहे कंबल का वितरण 

Ravi Sahu

पूर्व मंत्री डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो महेश्वर विधानसभा की की विधायक द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र प्रधानमंत्री आवास की राशि हितग्राही के लिए अधिक की जाए

asmitakushwaha

देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू होंगे शादी समारोह, लोगों के सामने खड़ी हो सकती है परेशानी

Ravi Sahu

राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए हुआ ब्राह्मण कुल का जन्म मैहर में संपन्न हुआ विप्र समाज का प्रबुद्ध जन सम्मेलन

Ravi Sahu

यूटीएस आँन मोबाइल ऐप यात्रियों के बीच हुआ लोकप्रिय।

Ravi Sahu

Leave a Comment