Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

खरगोन शहर मे कर्फ्यू के चलते बिती रात रमजान की 27 वी शब ए कद्र की रात घर में इबादत की गई।

तेज धूप मे नन्हे बच्चो ने रमजान का बडा 27 वा रोजा भी रखा।

सुदर्शन टुडे के लिये खरगोन से संवादाता शाहिद खान की रिपोर्ट

खरगोन शहर मे कर्फ्यू के चलते बीती रात पवित्र रमजान महा की 27वी शब ए कद्र की रात घर में इबादत की गई। रात जाग कर मुस्लिम समाज ने अपने घरो मे इबादत कर अल्लाह से दोनो हाथ उठाकर मगफिरत की। इस दौरान देश और शहर के लिए अमनो अमान की दुआएं भी की गई। खास तौर पर खरगोन शहर में कर्फ्यू के चलते धार्मिक स्थल बंद होने से घर मे ही शब ए कद्र की रात में इबादत हुई। इस अवसर पर खरगोन शहर में अमन चैन शांति सद्भाव और भाईचारा वापस लौटने की दुआ भी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की।

शुक्रवार यानी जुमे के दिन रमजान का बडा रोजा 27 वा छोटे छोटे नन्हे बच्चो ने रखे।
मो, इमान खान पिता समीर खान उम्र 10साल आयत खान पिता समीर खान उम्र 9 साल जिया खान पिता शाहिद खान उम्र 8 साल इन सभी नन्हे बच्चो ने रमजान का 27 वा बडा रोजा रखा ओर शहर की अमन शांति की भाई चारे की दुआ मागी।

गौरतलब है की खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव आगजनी और हिंसा की घटना के बाद कर्फ्यू जारी है। प्रशासन के द्रवारा कर्फ्यू में छूट देकर सामान्य हालात भी बनाये जा रहे है। लेकिन आगामी त्यौहारो को लेकर प्रशासन सतर्क है। गुरूवार की देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया था। शहर में सभी धर्मो के धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद है। बीती रात शब ए क्रद को लेकर मुस्लिम समाज के बुजुर्ग से लेकर बच्चो तक ने रात भर जगकर इबादत कर अल्लाह से मगफिरत के साथ शहर मे अमनो अमान कायम रहै इसके लिए दुआएं की। उल्लेखनीय ही शब ए कद्र की रात मस्जिद में रोशनी की जाती है, और समुदाय के लोग नमाज अदा कर सामूहिक दुआओं मांगते है।

Related posts

बाल दिवस के मौके पर नौनिहालों ने लगाई प्रदर्शनी बालक माध्यमिक शाला प्रांगण निजी स्कूलो मे मनाया बाल दिवस हुए विविध आयोजन

Ravi Sahu

सामाजिक संस्था द्वारिका न्यू अभिनव एजूकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट संस्थान खेजरा कला में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता

Ravi Sahu

स्व.विनोद मुंगरे जी की प्रथम पुण्यतीथति पर उनकी स्मृति में संगीत निशा का आयोजन

Ravi Sahu

नगर पालिका सिहोर कार्यभपारित कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी ने समस्यों के निराकरण को लेकर नपा सी.एम.ओ को सौंपा ज्ञापन

asmitakushwaha

कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ की बैठक शरद सम्मानित

Ravi Sahu

मंडला ब्लाक में घर चलो- घर घर चलो कांग्रेस सदस्यता अभियान

asmitakushwaha

Leave a Comment