Sudarshan Today
ganjbasoda

भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर अर्पित किया निर्वाण लाड़ू

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

स्थानीय चंद्रप्रभु कॉलोनी स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान के निर्वाण दिवस के अवसर पर महा मस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम चार पुण्यर्जक इंद्रो द्वारा सबसे पहले अभिषेक किया गया, इसके उपरांत उपस्थित जन समुदाय ने भी भगवान का महा मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। अभिषेक के उपरांत विश्व शांति हेतु वृहद शांतिधारा की गई, जिसके उपरांत भगवान चंद्रप्रभु स्वामी की संगीतमय पूजन की गई। पूजन के साथ विधान भी आयोजित किया गया, भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से आरती करते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Related posts

25 फरवरी को समर्पित होगी सामूहिक विनयांजलि

Ravi Sahu

मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य भी स्मार्ट होने चाहिए

Ravi Sahu

शास. प्रा. शाला में रचाया गया सीता स्वयंवर, श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पर हुए आयोजन

Ravi Sahu

अतिक्रमण हटते ही बायपास मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ

Ravi Sahu

स्वयं सेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में किया फॉलोअप विजिट

Ravi Sahu

2 दिन से लापता 23 वर्षीय युवती को तलाशने में जुटी पुलिस पॉलिथीन बैग से युवती के गायब होने का पता चला

Ravi Sahu

Leave a Comment