Sudarshan Today
ganjbasoda

भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर अर्पित किया निर्वाण लाड़ू

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

स्थानीय चंद्रप्रभु कॉलोनी स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान के निर्वाण दिवस के अवसर पर महा मस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम चार पुण्यर्जक इंद्रो द्वारा सबसे पहले अभिषेक किया गया, इसके उपरांत उपस्थित जन समुदाय ने भी भगवान का महा मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। अभिषेक के उपरांत विश्व शांति हेतु वृहद शांतिधारा की गई, जिसके उपरांत भगवान चंद्रप्रभु स्वामी की संगीतमय पूजन की गई। पूजन के साथ विधान भी आयोजित किया गया, भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से आरती करते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

Related posts

सैनिक सम्मान के साथ रिटायर्ड फौजी को दी अंतिम विदाई

Ravi Sahu

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन    

Ravi Sahu

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को तर्पण कर दी विदाई

Ravi Sahu

वात्सल्य पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक सांस्कृतिक दिवस

Ravi Sahu

विधायक ने एनएसएस शिविर के समापन पर छात्रों किया संबोधित

Ravi Sahu

राष्ट्रीय कृत बैंकों का मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण

Ravi Sahu

Leave a Comment