सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।
रिटायर्ड सैनिक अशोक कुमार बघेल का गुरुवार सुबह निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा दोपहर को निज निवास लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली से पारासरी मुक्तिधाम को निकाली गई। अंतिम संस्कार के पूर्व नगर के भूतपूर्व सैनिकों ने रिच परेड की एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन (पूर्व सैनिक संगठन, गंजबासौदा) के अध्यक्ष ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक अशोक बघेल भारतीय सेना में हवलदार के पद से रिटायर्ड हुए थे, जो कि ईएमई बटालियन का हिस्सा थे। अंतिम संस्कार के वक्त बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों उपस्थित होकर नम आंखों से भूतपूर्व सैनिक अशोक बघेल रिटायर्ड हवलदार को अंतिम विदाई दी।