Sudarshan Today
ganjbasoda

25 फरवरी को समर्पित होगी सामूहिक विनयांजलि

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

राष्ट्रसंत, जैनाचार्य 108 श्री विद्या सागर महाराज की सल्लेखना पूर्वक समाधी से पूरे विश्व में शोक की लहर व्याप्त है। आगामी 25 फरवरी को सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों में आचार्य श्री की स्मृति में सामूहिक विनयांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।सकल जैन समाज के तत्वधान में स्थानीय महावीर विहार में 25 फरवरी दिन रविवार को सायंकाल 7 बजे से 48 दीपों के साथ भक्ताम्बर जी का पाठ किया जायेगा। पश्चात 8 बजे से आस्था के दीप, जन – जन के संत आचार्य गुरुवर के नाम विनयांजली सभा आयोजित होगी। ज्ञात हो दिनांक 17 फरवरी की रात्रि 2:30 बजे संत शिरोमणी 108 आचार्य विद्यासागर महाराज ने सल्लेखना के साथ चेतना पूर्वक समाधि कर महाप्रयाण किया। समाधी के पूर्व आचार्य श्री ने अपने पद का त्याग करते हुए तीन दिवस का निर्जल उपवास ग्रहण किया और ओंकार का उच्चारण करते हुए समाधिस्थ हुए।उपरोक्त जानकारी देते हुए सकल जैन समाज ने बताया कि विनयांजली सभा के दौरान आचार्य श्री के जीवन का चित्रण भी एल ई डी डिस्प्ले के माध्यम से किया जायेगा। सकल जैन समाज ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, बुद्धि जीवियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, पत्रकार साथियों को विनयांजलि सभा में सादर आमंत्रित किया है।

Related posts

नगरीय क्षेत्र में विकास यात्रा के प्रथम चरण का हुआ आयोजन लाडली बहना योजना से बढ़ेगा महिलाओं का सम्मान – नपा अध्यक्ष

Ravi Sahu

नगर राष्ट्र सेविका समिति के दूसरे दिन संस्कारित बौद्धिक पर चर्चा

Ravi Sahu

जैन मंदिर में हुई मूर्ति चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

Ravi Sahu

“एक थाल-एक ख्याल” स्नेह यात्रा का हुआ शुभारंभ देश भक्त , देव भक्त, मातृ भक्त, पितृ भक्त बने – साध्वी सत्यव्रतानंद

Ravi Sahu

अष्ट दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 

Ravi Sahu

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment