Sudarshan Today
ganjbasoda

अष्ट दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

स्थानीय श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंजबासौदा में अष्टांनिका महापर्व के अवसर पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। अष्ट दिवसीय विधान में बाल ब्रह्मचारी राजेश भैया एवं मयूर भैया कुशल निर्देशन प्राप्त हो रहा है। दिनांक 20 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले विधान के तृतीय दिन मंत्रोच्चार द्वारा जाप, पात्र शुद्धि आदि विधि विधान के उपरांत सिद्ध भगवान को बत्तीस अर्घ्य समर्पित किये गये। तो वही प्रतिदिन सायंकालीन प्रवचन ब्रह्मचारिणी नीलांजना दीदी द्वारा किए जा रहे हैं। सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महिमा बताते हुए ब्रम्ह. दीदी ने बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान अवश्य कराना चाहिए। सिद्धों की भक्ति करने से भक्त से भगवान बनने की प्रेरणा मिलती है। मानव जीवन का कल्याण करने के लिए श्रावक को प्रतिदिन अभिषेक और पूजन करनी चाहिए। जो श्रावक जिनेंद्र देव की प्रतिदिन अभिषेक पूजा करता है, उसके सांसारिक कष्ट दूर होकर जीवन में मांगलिक कार्य होता है।

Related posts

शत प्रतिशत मतदान हेतु ग्राम कानीखेड़ी के ग्रामीणों ने ली शपथ

Ravi Sahu

महापुरुषों की जयंती पर सुंदरकांड व भारत मां की आरती का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

अरणि मंथन कर वैदिक मंत्रों से प्रकट अग्नि को भट्टियों में कराया वास आश्रम तक ऑटो रिक्शा यूनियन ने कम किया किराया

Ravi Sahu

कांग्रेस पार्टी ने मनाया 138 वां स्थापना दिवस

Ravi Sahu

60 फीट चौड़ी नजर आने लगी है पाराशरी नदी

Ravi Sahu

कथा मंच पर देवी अहिल्या के उद्धार की झांकी के हुए अद्भुत दर्शन

Ravi Sahu

Leave a Comment