Sudarshan Today
ganjbasoda

कांग्रेस पार्टी ने मनाया 138 वां स्थापना दिवस

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पुराना मेला ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस पूर्व केबिनेट मंत्री वीर सिंह रघुवंशी की उपस्थति में मनाया गया। जिसमें कांग्रेस परिवार के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के 137 वर्ष पूर्व हुए गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका गठन देश को स्वतंत्रता प्राप्त कराने के उद्देश्य से हुआ था।
सुनील पिंगले एवं सत्यप्रकाश सेन ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी न होकर जन जन की विचारधारा है जो सभी धर्म एवं वर्गों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।
वरिष्ठ रवि तिवारी, कृष्णमोहन शर्मा एवं अंसार मंसूरी ने कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में बी.डी. शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर तीरथ सिंह रघुवंशी, आबिद हुसैन, जगदीश व्यास, राजकुमार सेन, खिलान सिंह रघुवंशी, ओमकार सिंह दांगी, विष्णु प्रसाद शर्मा, नर्वदाप्रसाद, अमित दुबे पट्टू, मिथुन पालीवाल, विनोद जैन, गुड्डू नायक, सुरेन्द्र लोधी, लालाराम चंदेल, सदाशिव राव मराठा, इन्द्रराज ठाकुर, राम कुमार रघुवंशी, गौरव शर्मा, विकास सेन, आकाश राजपूत, अभिषेक दीक्षित, ब्रजेन्द्र राजपूत, अनिल अहिरवार, संजीव भार्गव हिर्नोदा, रामचरण, उदय सिंह, प्रदीप सेमरी, नारायण सिंह सेमरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

श्री रामलीला मेला में स्कूली बच्चों ने कबड्डी व खो-खो में दिखाया अपना हुनर

Ravi Sahu

नगर राष्ट्र सेविका समिति के दूसरे दिन संस्कारित बौद्धिक पर चर्चा

Ravi Sahu

कांग्रेस ने रैली निकालकर विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा

Ravi Sahu

नव वर्ष में श्री रामलीला मेला में उमड़ा जनसैलाब

Ravi Sahu

नगरवासियों ने राष्ट्र संत को अर्पित की विनयांजलि

Ravi Sahu

महाप्रसाद का भोग लेकर पुरी से रवाना हुए महाप्रभु जगन्नाथ, साक्षी गोपाल पर लिया विश्राम

Ravi Sahu

Leave a Comment