Sudarshan Today
ganjbasodaमध्य प्रदेश

नगरवासियों ने राष्ट्र संत को अर्पित की विनयांजलि

 

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

राष्ट्रीय संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पुण्य स्मृति में सामूहिक विनयांजलि का आयोजन स्थानीय नेहरू चौक स्टेशन रोड पर सकल जैन समाज द्वारा किया गया। जिसमें नगर के सर्व समाज के धर्मगुरुओं, प्रमुख जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठन, संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर अपने भाव प्रकट किए। नौलखी खालसा के प्रमुख महंत राममनोहर दास जी ने आचार्य श्री के त्याग मय जीवन और ज्ञान पर आलोकित करने वाले विचार व्यक्त किए। तो वही नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने आचार्य श्री से जुड़ी अपनी यादों को उपस्थित जन समुदाय के समक्ष रखा और कहा कि हमारा पूरा परिवार आचार्य श्री के आदर्शों पर चलने का प्रयास करता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर में आचार्य श्री की स्मृति पर आचार्य विद्यासागर चौराहे बनाने की स्वीकृति प्रदान की। जिला पंचायत सदस्य पंकज ऐलिया द्वारा आचार्य श्री को भारत रत्न प्रदान किया जाए ऐसी भावना प्रकट की और कहा की जिला परिषद की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव रखा जायेगा।
सकल जैन समाज गंजबासौदा ने विन्यायंजलि सभा में उपस्थित सभी जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। विनयांजलि सभा में नौलाखी खालसा के प्रमुख महंत राम मनोहर दास, पूजन अर्चक पुरोहित संघ के प्रमुख पं. केशव शास्त्री, पं. हरिओम शास्त्री, नपाध्यक्ष शशि अनिल यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, पूर्व विधायक लीना जैन, पूर्व विधायक निशंक जैन जिला पंचायत सदस्य पंकज ऐलिया, विहिप के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, बजरंग दल प्रमुख नीलेश अग्रवाल सहित सर्व समाज, सर्व धर्म के प्रतिनिधि, राजनैतिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

Related posts

कन्नौद में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Ravi Sahu

*जिला दण्डाधिकारी श्री रत्नाकर झा मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई

Ravi Sahu

झिरन्या नगर में बड़ी धूम धाम से से निकलेगा कैलाश धाम से बाबा जुगाडेश्वर महादेव का शिव डोला

Ravi Sahu

जन आस्था का केंद्र बना श्री राजराजेश्वरी हीरापुर मंदिर’

Ravi Sahu

वन विभाग के द्वारा रेत की तस्करी मे लगी ट्रैक्टर को पकड़ा

Ravi Sahu

अवैध शराब के विरुद्ध शहर में जारी है पुलिस की कार्रवाई ,18 हजार कीमत की 220 बोतल जप्त

asmitakushwaha

Leave a Comment