Sudarshan Today
dindori

डिंडोरी पुलिस सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया 4 था स्थान पर

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम.पी.हेड….

सुदर्शन टुडे डिंडोरी, ….पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सी.एम हेल्प लाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी जिसमें डिण्डौरी जिला बालाघाट जोन में टाप एवं मध्य प्रदेश में 4 था स्थान प्राप्त किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी जन-शिकायत,सी एम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में डिण्डौरी जिले में पुलिस विभाग का प्रदर्शन पुनः शानदार रहा है। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले में पुलिस को गौरव प्राप्त हुआ है, विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतें सन्तुष्टि पूर्वक फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करते हुये बंद कराई गयी है।
जिला पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा जी के कुशल निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जे.एन. मरकाम के मार्गदर्शन में शिकायत प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी द्वारा जिले के अन्दर प्राप्त सी एम. हेल्प लाईन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ सम्बन्धित थाना/ चौकी प्रभारियों को तत्काल उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हुये सन्तुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद कराई जाती है। पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् शिकायत प्रभावी कि माध्यम से फरियादियो से रूबरू होकर उनकी व्यथा सुनते हुये तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित कर संतुष्ट किया जाता है, जिसके चलते बिगत 2 वर्षो से डिण्डौसी जिला टाप 1 से लेकर टाप 5 तक अपना कब्जा कायम रखा है। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स.उ. नि. बृजेश त्रिपाठी द्वारा फरियादियों की समस्या को स्वतः गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निदान किया जाता है। कोई भी फरियादी निराश होकर नही जाने पाता है, जिले की सभी थाना /चौकी प्रभारियो का पूरा सहयोग प्राप्त होता है सभी थाना-चौकी प्रभारी भी इसके लिये बधाई पात्र है।

Related posts

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अजीबका कार्यालय का निरीक्षण किया*भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने खराब खाद्यान्न को लेकर दी जानकारी

Ravi Sahu

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का भाजपा कार्यालय में किया स्वागत

Ravi Sahu

अमरपुर पुलिस एवं जन अभियान परिसर अमरपुर के द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान एवं संकल्प एवं रैली निकाली गई

Ravi Sahu

*डिण्डौरी:- मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के लिए विभागीय अमला घर-घर संपर्क करेगा : राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे*

Ravi Sahu

तोक सिंह मरावी ने जन आक्रोश यात्रा में दिखाया शक्ति प्रदर्शन 

Ravi Sahu

भाजपा मंडल अमरपुर का आईटी .सोशल मीडिया के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment