Sudarshan Today
dindori

डिंडोरी पुलिस सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया 4 था स्थान पर

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम.पी.हेड….

सुदर्शन टुडे डिंडोरी, ….पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सी.एम हेल्प लाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी जिसमें डिण्डौरी जिला बालाघाट जोन में टाप एवं मध्य प्रदेश में 4 था स्थान प्राप्त किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी जन-शिकायत,सी एम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में डिण्डौरी जिले में पुलिस विभाग का प्रदर्शन पुनः शानदार रहा है। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले में पुलिस को गौरव प्राप्त हुआ है, विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतें सन्तुष्टि पूर्वक फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करते हुये बंद कराई गयी है।
जिला पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा जी के कुशल निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जे.एन. मरकाम के मार्गदर्शन में शिकायत प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी द्वारा जिले के अन्दर प्राप्त सी एम. हेल्प लाईन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ सम्बन्धित थाना/ चौकी प्रभारियों को तत्काल उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हुये सन्तुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद कराई जाती है। पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् शिकायत प्रभावी कि माध्यम से फरियादियो से रूबरू होकर उनकी व्यथा सुनते हुये तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित कर संतुष्ट किया जाता है, जिसके चलते बिगत 2 वर्षो से डिण्डौसी जिला टाप 1 से लेकर टाप 5 तक अपना कब्जा कायम रखा है। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स.उ. नि. बृजेश त्रिपाठी द्वारा फरियादियों की समस्या को स्वतः गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निदान किया जाता है। कोई भी फरियादी निराश होकर नही जाने पाता है, जिले की सभी थाना /चौकी प्रभारियो का पूरा सहयोग प्राप्त होता है सभी थाना-चौकी प्रभारी भी इसके लिये बधाई पात्र है।

Related posts

तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर… *रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लिया*

Ravi Sahu

*पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बच्चों के साथ की मां नर्मदा की सफाई और स्वच्छता का दिया संदेश*

Ravi Sahu

कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू

Ravi Sahu

क्रीड़ा परिसर हेतु होंगा टैलेंट सर्च

Ravi Sahu

ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Ravi Sahu

मेहंदवानी विकासखंड मैं लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश पकड़े गए आरोपी

Ravi Sahu

Leave a Comment