Sudarshan Today
देश

झांसी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मऊरानीपुर बरुआसागर झांसी पहुंच कर अपने पार्टी के लिए विधायकों आम जनता में जोश भरते हुए नजर आए

झांसी विधानसभा के लिए रवि शर्मा बबीना विधानसभा राजीव सिंह परीक्षा गरौठा विधानसभा जवाहर लाल राजपूत मऊरानीपुर विधानसभा रश्मि आर्या के लिए वोट की अपील की

सुदर्शन टुडे से स्टेट हेड रवींद्र कुमार के साथ रवी साहू की रिपोर्ट झांसी

झांसी। विधान सभा चुनाव की चुनावी सभा को स्बोधित करने आए केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बुआ भतीजा पर जमकर निशाना साधते हुए प्रदेश में योगी की सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा बुंदेलखंड का भाजपा सरकार चहुमुखी विकास करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा रवि शर्मा को जीत की हैट्रिक दिला कर भाजपा की योगी सरकार को बनाए। सोमवार को झांसी की मऊ रानीपुर बबीना और झांसी विधान सभा चुनाव की जनसभा को संबोधित करने आए केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सपा बसपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा की बुंदेलखंड की पवित्र भूमि पर आए माता बहनों मेरे जिगर के टुकड़ों में अपने आप को इस बिरंगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमि पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं केदारेश्वर मंदिर पंचमुखी महादेव मंदिर को प्रणाम और दद्दा ध्यान चंद्र को भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा में जब 2017 में आया था तो तीन बात कही थी अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो माफियाओं का खात्मा होगा, पानी की समस्या दूर होगी बुंदेलखंड के युवाओं को रोजी रोटी के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। हम बुंदेलखंड में इंडस्ट्रीज लगा रहे है। महामारी से बचने के लिए टीका करण को अखिलेश मोदी टीका बोल रहे थे और खुद बीमारी से डर कर टीका लगवाया आप लोगों ने अखिलेश की बात नही मानी तो आज सभी स्वास्थ्य है। मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को टीका करण बचाया है। वरना तीसरी लहर में स्थिति खराब होती। मोदी योगी ने फ्री राशन भेजा सभी को। जनता की चिंता करते है मोदी योगी। वरना अखिलेश की सरकार तो राशन चीन भेज देती। उन्होंने कहा माता बहनों बताओ मोदी के अलावा किसी ने गरीब के घर फ्री सिलेंडर भेजा। बबीना और झांसी में पहले आठ घंटे बिजली रानी आती थी लेकिन भाजपा ने बबीना और झांसी को बीस घण्टे बिजली रानी दी। गरीबों के घरों तक मोदी योगी सरकार ने बिजली कनेक्शन पहुंचाए। हर घर में शौचालय, बिलजी, मकान दिया। किसानों को गेहूं धान एमएसपी पर खरीदने की व्यवस्था नहीं थी। भाजपा सरकार ने एमएसपी पर व्यवेथा कराई। बुंदेलखंड का भाजपा चहुमुखी विकास करेगी। बुंदेलखंड में डिफेंस कोरिडोर बनेगा। अखिलेश के गुंडे कट्टा ot गोली बनाकर अपराध की दुनिया में युवाओं को डालते थे। लेकिन मोदी सरकार ने गोली पाकिस्तान के लिए बनवाई। उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम योगी सरकार कर रही। भाजपा ने आपको लाइट पानी राशन दिया अखिलेश सरकार ने क्या दिया गुंडे अवैध खनन, घोटाले, गरीबों का शोषण दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इन माफियाओं ने करोड़ों की भूमि वापस ली। बुंदेलखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद कोई गुंडा माफिया नही बचा यहां बचा है तो सिर्फ बजरंग बली मंदिर बना है। अमित शाह ने मोदी योगी सरकार की योजनाओं परियोजनाओं को गिनाते हुए भाजपा सरकार बनाने की अपील की। जब भी लूट की कमाई पकड़ी जाती है अखिलेश के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कानपुर के इत्र वाले से अखिलेश का क्या रिश्ता है यह पूछा। उन्होंने क्या अखिलेश जितना विरोध करना है करो जनता मोदी के लिए काम करती है और करती रहेगी। सोलर प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया। चित्रकूट विकास का कार्य शुरू हो गया। माफियाओं को समाप्त किया। बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या पानी की है उसी समय अखिलेश का हेलीकॉप्टर कलेक्टर पानी से धोते थे। इजराइल की टेक्निक से बुंदेलखंड की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। बबीना बड़ागांव चैक डैम कई परियोजनाओं और केन वेतवा लिंक परियोजना शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा मोदी बुंदेलखंड के लिए भागीरथ बनकर आए है। उन्होंने कहा अगले पांच साल तक भाजपा किसानों को फ्री सिंचाई की व्यवस्था देगी। दस रुपए में दो वक्त का खाना देने की व्यवस्था होगी। मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम बनाया जायेगा। बबीना में भी मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। सीएचसी बरूआ सागर का निर्माण चल रहा , आईटीआई इंटर कॉलेज बनाने का कार्य चल रहा है। पहुज नदी पर सेतु बनाने का कार्य शुरू हुआ। अखिपेध बाबू आए तो पूछना बूआ बबुआ भतीजा आपका पंद्रह साल कार्यकाल चला क्या किया। उत्तर प्रदेश में आकर मेने थी गरीबी क्या होती है। मोदी ने पाकिस्तान से आलिया मालिया जमलिया घुस कर जवानों के सर काट ले जाते थे। मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक करा दी। धारा 370 मोदी ने खत्म कराई। कश्मीर भारत माता का अंग बन गया। उन्होंने जनता से अपील की है भारी मतों से भाजपा को विजय बनाए ओर 300 पार कराए।

Related posts

टांडा में युवा मोर्चा मंडल बाग के नेतृत्व में किया कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का स्वागत

Ravi Sahu

शनिवार को शहर में पानी आपूर्ति रहेगी बाधित!: फिल्टर प्लांट कि मेंटेनेंस के चलते जानिए कहां नहीं होगी पानी की आपूर्ति..

Admin

राजीव को विधायक बनाओ में उसे और बड़ा बनाऊंगा :अमित शाह

sapnarajput

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल सिकन्दरपुर में दसवीं के परीक्षा में बच्चे ने लहराया परचम

asmitakushwaha

भोपाल की बेटी, मिस एशिया इंटरनेशनल ‘2021 निष्ठा श्रीवास्तव ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का मध्यस्थ किया

asmitakushwaha

पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में गौरव ने किया नाम रोशन

Ravi Sahu

Leave a Comment