Sudarshan Today
देश

टांडा में युवा मोर्चा मंडल बाग के नेतृत्व में किया कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का स्वागत

बाग संजय देपाले

 प्रथम आगमन पर टांडा में बाग भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान का टांडा आगमन पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। मैसर्स शंखेश्वर पार्शव फिलिंग स्टेशन पर मंच बनाया गया जहा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्हें 11 किलो की पुष्प माला पहनाई गई व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे मंत्री बनाया है वह आपकी सेवा करने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि आपने भाजपा को जिताने के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन यहां भाजपा का विधायक नही बन पाया। में प्रदेश का मंत्री अलीराजपुर का विधायक हु मुझे यहां की जिम्मेदारी दी है। में आपकी मदद करूंगा आपके काम होंगे । आपने भाजपा के लिए मेहनत की है पसीना बहाया वो व्यर्थ नही जाएगा। इस अवसर पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल भाजपा मंडल महामंत्री भेरुलाल जी धारवाल मंडल उपाध्यक्ष कैलाश भवर ईडु भाई सरपंच भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह जमरा उपाध्यक्ष महेश मोरी शेरू रावत सुरेश जमरा धर्मेंद्र जी सोलंकी राकेश जी जयसवाल कलम सिंह जी सरपंच नाथू जी चौहान कुंवरसिंह जी डावर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित शाह का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Ravi Sahu

महेश त्रिवेदी दो दिवसीय कानपुर देहात दौरे पर

asmitakushwaha

हरदा , एसपी को ज्ञापन देकर मीडिया ने की 24 घण्टे में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  सुरेंद्र जैन पर कार्रवाई की मांग ! 

asmitakushwaha

रोटरी क्लब ने विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर विजेताओं को किया सम्मानित

Ravi Sahu

अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष लखन वर्मा नियुक्त

Ravi Sahu

भव्य कलश यात्रा निकाल कर 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

Leave a Comment