Sudarshan Today
ganjbasoda

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो आभियान की बैठक सम्पन्न

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

जिला कांग्रेस कार्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की आगामी रुपरेखा को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी विनीत दांगी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशंक कुमार जैन की उपस्थिती में आयोजित हुई। कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी संतोष पटेल एवं सह प्रभारी अशोक कुशवाह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया जो कि आगामी 26 जनवरी से पूरे देश एवं प्रदेश में चालू होना है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद हुसैन कल्लू मामा एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, ककरावदा ब्लाक के अध्यक्ष खिलान सिंह रघुवंशी, गंज बासौदा के ब्लाक ग्रामीण एवं नगर के प्रभारी तोरण सिंह रघुवंशी व संतोष पाल ने संबोधित किया।
उक्त कार्यक्रम में विद्या यादव, पार्षद मंजू कुशवाह, श्वेता जैन, इशरार खान, महेद्र दांगी, अंकुर गुप्ता, अरुण शर्मा, गौरव तिवारी सहित समस्त मंडल एवं सेक्टर के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

3 से 8 अगस्त तक आरोग्य एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

Ravi Sahu

एनएसएस शिवरार्थियों ने ग्राम में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया जागरूकता का संदेश

Ravi Sahu

बहनों की जिंदगी बदलने के संदेश के साथ आया हूं – मुख्यमंत्री

Ravi Sahu

राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला जिलाश: पथ संचलन

Ravi Sahu

बुलंद हौसलों की ऊंची उड़ान, ऑल इंडिया गेट परीक्षा में प्राप्त किया तीसरा स्थान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच करेगा नगर गौरव कुलसुम जेेहरा का सम्मान

Ravi Sahu

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों को तर्पण कर दी विदाई

Ravi Sahu

Leave a Comment