Sudarshan Today
टैकनोलजीदेशमनोरंजनराजनीतिलोकलविदेशव्यापार

महाकाल की शरण में: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान महाकाल मंदिर पहुंचे, ॐ नमः शिवाय का जाप किया

उज्जैन19 मिनट पहले

केरल के राज्यपाल आरिफ खान शनिवार की सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रात:कालीन आरती में शामिल हुए। वे सुबह 7 :30 महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल खान शिव भक्ति में रमे हुए नजर आये। उन्होंने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया।

पूजन के बाद राज्यपाल खान ने कहा भगवान् महाकाल से क्या मांगा, ये तो बताना नहीं चाहिए। फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगी। देश बड़े संकट से गुजर रहा है। भगवान से यही प्रार्थाना की है कि दुनिया कोरोना संकट से बाहर आये। देश फिर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़े। राज्यपाल खान इंदौर रोड स्थित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राज्यपाल ने आरती भी की। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया।

राज्यपाल ने आरती भी की। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया।

विधिविधान से किया महाकाल का पूजन –

राज्यपाल आरिफ खान शुक्रवार शाम को ही उज्जैन पहुंच चुके थे। उन्होंने देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद आज शनिवार सुबह आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पंहुचे। राज्यपाल ने विधि विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया। पुजारियों ने आरती करवाई। इससे पहले राज्यपाल ॐ नमः शिवाय का जाप भी करते नजर आये।

एसडीएम ने शॉल-श्रीफल से सम्मान किया –

आरती के बाद एसडीएम गोविन्द दुबे और महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारियों ने शाल व श्री फल और महाकाल का प्रसाद देकर राज्यपाल खान का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

काग्रेस नेता एवं समाजसेवी त्रिलोक राठौड़ का जन्मदिवस 5 जुलाई बुधवार को मनाय जाएगा

Ravi Sahu

‘पटेल समाज द्वारा 17 दिसंबर 2022 उज्जैन मैं महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा

Ravi Sahu

सहकारी समिति में 60 लाख का घोटाला: सागर में 48 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाला लोन, समिति, 2 बैंक प्रबंधक समेत 6 पर FIR दर्ज

Admin

1 दिन पहले ही पिता ने गुमशुदगी की लिखाई थी रिपोर्ट, सुबह मिली 11 वर्षीय किशोर की केवई नदी में शव अनूपपुर सुदर्शन टुडे

Ravi Sahu

NIA ने किया D-कंपनी के प्लान का खुलासा:दाउद ने भारत में हमलों के लिए स्पेशल यूनिट बनाई, दिल्ली और मुंबई में बड़े नेताओं और हस्तियों को बनाया टारगेट

Ravi Sahu

झारखण्ड के राज्यपाल श्री रमेश बैस आज आयेंगे दमोह

Ravi Sahu

Leave a Comment