Sudarshan Today
टैकनोलजीदेशमनोरंजनराजनीतिलोकलविदेशव्यापार

महाकाल की शरण में: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान महाकाल मंदिर पहुंचे, ॐ नमः शिवाय का जाप किया

उज्जैन19 मिनट पहले

केरल के राज्यपाल आरिफ खान शनिवार की सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रात:कालीन आरती में शामिल हुए। वे सुबह 7 :30 महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल खान शिव भक्ति में रमे हुए नजर आये। उन्होंने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया।

पूजन के बाद राज्यपाल खान ने कहा भगवान् महाकाल से क्या मांगा, ये तो बताना नहीं चाहिए। फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगी। देश बड़े संकट से गुजर रहा है। भगवान से यही प्रार्थाना की है कि दुनिया कोरोना संकट से बाहर आये। देश फिर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़े। राज्यपाल खान इंदौर रोड स्थित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राज्यपाल ने आरती भी की। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया।

राज्यपाल ने आरती भी की। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया।

विधिविधान से किया महाकाल का पूजन –

राज्यपाल आरिफ खान शुक्रवार शाम को ही उज्जैन पहुंच चुके थे। उन्होंने देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद आज शनिवार सुबह आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पंहुचे। राज्यपाल ने विधि विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया। पुजारियों ने आरती करवाई। इससे पहले राज्यपाल ॐ नमः शिवाय का जाप भी करते नजर आये।

एसडीएम ने शॉल-श्रीफल से सम्मान किया –

आरती के बाद एसडीएम गोविन्द दुबे और महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारियों ने शाल व श्री फल और महाकाल का प्रसाद देकर राज्यपाल खान का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

नाकाबंदी के दौरान चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक

Ravi Sahu

बिरगडी गांव से चुनर यात्रा मां बिजासन भैसवा माता के दरबार

Ravi Sahu

MP पुलिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, नियुक्ति के लिए जाने नियम और पात्रता

Ravi Sahu

पनागर पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा

Ravi Sahu

शिवसेना सांसद ने सियासी संकट के बीच शिंदे खेमे पर कसा तंज; ‘उद्धव ठाकरे के बिना उनका कोई अस्तित्व नहीं

asmitakushwaha

रोटरी क्लब ने विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर विजेताओं को किया सम्मानित

Ravi Sahu

Leave a Comment