Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

अमृत सरोवर योजना में बरती जा रही मनमानी सीएम तक पहुंची जिले भर में लगभग 37 करोड़ 15 लाख की लागत से 101 अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है।

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय
एम.पी.हेड

प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण अमृत सरोवर योजना में आरईएस विभाग के जिम्मेदार ही पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। जिले भर में लगभग 37 करोड़ 15 लाख की लागत से 101 अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। विभाग के जिम्मेदारों पर आरोप लग रहे हैं कि कमीशन लेकर निर्माण कार्यों का ठेका मनमानी पूर्वक चहेतों को अधिकारियों ने दे दिया। जिले में विभागीय जिम्मेदारों ने इस कदर लापरवाही बरती कि पूरा मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। कलेक्टर के साथ गत दिनों मुख्यमंत्री की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने आरईएस के कार्यपालन यंत्री को जमकर फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिंडौरी जिले में अमृत सरोवर योजना का ठेका देने में कमीशनबाजी की गई है। उन्होंने कलेक्टर को जांच कराने के साथ रिपोर्ट देने के लिए भी निर्देशित किया था। मनमानी का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के चलते रविवार को विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, ग्रामीण यंत्रिकी सेवा जोन जबलपुर मुख्य अभियंता एमएस मौरी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल कार्यालय जबलपुर अधीक्षण यंत्री एनएस भवर ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया है।मनमानीपूर्वक चहेतों को दिया गया ठेका : जिले भर में बन रहे 101 अमृत सरोवर के कार्य में मनमानी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बजाग सहित करंजिया, समनापुर, अमरपुर, डिंडौरी, शहपुरा, मेहंदवानी जनपद क्षेत्र में कार्यों का ठेका मनमानीपूर्वक चहेतों को देने के आरोप लगे। कलेक्टर रत्नाकर झा द्वारा भी समय सीमा की बैठक में विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में लापरवाही और अनियमितता न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि काम मंद गति से चल रहा है। ठेकेदार बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। पानी भरते ही मनमानी पूर्वक बिल बनाकर राशि निकालने की तैयारी भी चल रही है। प्रमुख सचिव ने देखा अमृत सरोवरों का हाल : अमृत सरोवर अभियान के कार्यों का ठेका देने से लेकर निर्माण कार्यों में बरती जा रही मनमानी का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले के कई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत समानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया-3 के साथ ग्राम चटुवा में मनरेगा योजना व 15वें वित्त के अभिसरण से तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने ग्राम पंचायत मसूर घुघरी के ग्राम झामझोला में मनरेगा योजना से पुष्कर धरोहर के तहत स्टाप डेम, चेकडेम गेबियन, निर्मल नीर, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वे समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्टापडेम की दो फ़ीट ऊंचाई बढ़ाने के साथ साथ तार की जाली लगाकर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरुण कुमार, ग्रामीण यंत्रिकी सेवा जोन जबलपुर मुख्य अभियंता एमएस मौरी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल कार्यालय जबलपुर अधिक्षण यंत्री एनएस भवर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डिंडौरी के कार्यपालन यंत्री डीएस बघेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को उनका अधिकार मिला है उसी प्रकार बुरहानपुर ताप्ती मिल बहादुरपुर सूट मिल के श्रमिकों को भी उनका बकाया प्रदान किया जाये — ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित 

Ravi Sahu

RBI का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

Ravi Sahu

बारडोली उत्सव समिति की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

भीमा कोरेगांव शहीदों के 206 वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में भीम आर्मी ने निकली बाइक रैली 

Ravi Sahu

चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन 30 को सैनी समाज भवन में -श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य समिति की प्रैस वार्ता

Ravi Sahu

5 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रीमती अल्का सिंह डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment