Sudarshan Today
up

उन्नाव: खेत में तरबूज खाने गए दो बच्चों के शव गंगा नदी में मिले, मौके पर पहुंची पुलिस     

संवाददाता जीतेन्द्र साहू कानपुर नगर  सुदर्शन टुडे

उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे मंगलवार को तरबूज खाने निकले दो बच्चों का शव बुधवार को नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। एक का शव मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में फंसने से मिला। वहीं, खोजबीन के दौरान पास में ही दूसरे बालक का शव भी बरामद हुआ। दोनों बच्चों के शव देख परिजनों में कोहराम मचा है।मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के खैरागाड़ा गांव निवासी रामबरन के 10 वर्षीय बेटे शिवा और सियाराम के 11 वर्षीय बेटे विपिन का शव गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों को मिला है। दोनों बच्चे मंगलवार सुबह 11 बजे गंगा किनारे खेतो में तरबूज खाने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों की खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को विपिन का शव गंगा में मछली मार रहे मछुआरे के जाल में फंसा मिला। वहीं, खोज करने पर शिवा का शव भी पास में ही मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की नहाते समय गंगा में डूब जाने से मौत हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related posts

आज से परिवर्तित रहेगा जीटी रोड का ट्रैफिक

Ravi Sahu

90 यू०पी० बटालियन एन०सी०सी० बलिया के द्वारा आयोजित पुनित सागर अभियान के अंतर्गत माल्देपुर गंगा घाट पर की गई साफ _सफाई

Ravi Sahu

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़,मुफ्त में मिली दवाये संजीवनी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Ravi Sahu

सुंदरकांड का आयोजन श्याम नगर

Ravi Sahu

घाटमपुर विधानसभा माननीय विधायक जी के द्वारा भूमि पूजन

asmitakushwaha

भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

asmitakushwaha

Leave a Comment