Sudarshan Today
katniमध्य प्रदेश

जिले के 7 लाख 35 हजार 307 मतदाता आज करेंगे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 

राजेंद्र खरे कटनी

कटनी – खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ के 7 लाख 35 हजार 307 मतदाता 864 मतदान केन्द्रों में शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान कर 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3 हजार 810 मतदान कर्मी ,135 माइक्रो आब्जर्वर की सेवाएं ली जायेंगी। जबकि पुलिस एवं सुरक्षा बलों की संख्या अलग है।

ये हैं चुनाव मैदान में

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमलेश कुमार को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदत्त शर्मा को कमल, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के मोहम्मद इमरान को फूलगोभी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के कपिल गुप्ता भारतीय को केटली, राष्ट्रीय जनसंचार दल की केशकली को बैटरी टार्च, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गिरन सिंह को बॉसुरी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के नंदकिशोर को फलों से युक्त टोकरी, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के पन्ना लाल त्रिपाठी एड. को गुब्बारा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पंकज मौर्य (कुशवाहा) को आरी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के आर.बी. प्रजापति (राजा भइया) पूर्व आईएएस को शेर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। इसी तरह निर्दलीय अभ्यर्थियों में फिरोज खान को बल्लेबाज, बिटइया अहिरवार को अलमारी, लक्ष्मी प्रसाद को चक्की और पेंटर सुनमान सिंह लोधी को कड़ाही चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

मतदाताओं की संख्या

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत आनें वाले जिले के तीन विधानसभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद के कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 35 हजार 307 है। जिसमें पुरूष मतदाता 3 लाख 76 हजार 670 तथा महिला मतदाता 3 लाख 58 हजार 611 और अन्य मतदाता 26 है। जिले का जेंडर रेशो 954.7 तथा ई.पी.रेशो 63.23 है।

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 39 हजार 263 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 23 हजार 564, महिला मतदाता 1 लाख 15 हजार 696 और अन्य मतदाता 3 है। यहां का जेंडर रेशो 936.3 है तथा ई.पी. रेशो 63.72 है।

जबकि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 49 हजार 689 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 27 हजार 99, महिला मतदाता 1 लाख 22 हजार 578 और अन्य मतदाता 12 है। यहां का जेंडर रेशो 964.4 तथा ई.पी. रेशो 62.53 है।

इसी तरह बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 46 हजार 355 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 26 हजार 7, तथा महिला मतदाता 1 लाख 20 हजार 337 और अन्य मतदाता 11 है। यहां का जेंडर रेशो 955.0 तथा ई.पी. रेशो 62.67 है।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव __

asmitakushwaha

बिदाई समारोह कर जैन को बिदाई दी

Ravi Sahu

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एक परिवार के लिए वरदान सावित हुए ।

Ravi Sahu

सामुहिक विवाह सम्मेलन की अहम बैठक संपन्न

Ravi Sahu

मेडिकल परीक्षण हेतु मेडिकल चिकित्सको की टीम गठित

Ravi Sahu

एटीएम से पैसे निकालते वक्त हुई लाइट बंद ग्राहक के पैसे एकाउंट से कट गए लेकिन निकले नही मशीन से पैसे

Ravi Sahu

Leave a Comment