Sudarshan Today
DAMOH

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा ने निकाली जन जागरण वाहन रैली

पहली बार महिलाओं ने की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई
सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दमोह द्वारा विशाल जन जागरण वाहन रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

वाहन रैली जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी विनोद यादव, दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह, लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक सिद्धार्थ मलैया, प्रधानमंत्री कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक भार्गव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा लोकसभा प्रभारी अरुण तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन आदि सम्मिलित हुए। वाहन रैली का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा युवा मोर्चा की जन जागरण वाहन रैली की अगुवाई करना रहा।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह पधार रहे हैं, प्रधानमंत्री के दमोह आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जन जागरण वाहन रैली का आयोजन किया गया एवं प्रधानमंत्री के आगमन के लिए नगर वासियों एवं युवाओं को आमंत्रित किया। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के झंडे का वह डंडा है जिस पर भाजपा का परचम लहराने का दारोमदार सदैव रहता है।

Related posts

अंधे कत्ल का खुलासा, मृतक की पत्नी ने अपने पति को मारने के लिये अपने पुरूष मित्रो के साथ बनाई थी योजना

Ravi Sahu

आगामी त्योहारों को लेकर नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी में हुई शांति समिति की बैठक

Ravi Sahu

भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन कार्यवाही की माग

Ravi Sahu

हजारों की संख्या में आज महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़िए नर्मदा के जल से करेंगे भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक

Ravi Sahu

विक्की रोहित सुसाइड मामले में निर्दोष है मोंटी रैंकवार- राकेश

Ravi Sahu

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्यासी ने हजारों  समर्थकों के साथ पहुंचकर किया नामांकन दाखिल 

Ravi Sahu

Leave a Comment