Sudarshan Today
BURAHANPUR

भारत रत्न – डॉक्टर बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर कमजोर वर्ग को मजबूत किया- डॉ. मनोज माने -बड़ा पोस्ट ऑफिस स्थित प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने मनाई भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती

 

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर. रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की 133 वीं जयंती पर बड़ा पोस्ट ऑफिस स्थित आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज जी माने और प्रदेश प्रवक्ता व बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र जय भीम जय भीम के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा। भारत का संविधान अमर रहे। भारत माता की जय सहित के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज जी माने ने कहा- जब-जब संविधान की बात होगी। तब-तब बाबा साहब डॉ. भीमराव जी आंबेडकर जी को याद किया जाएगा। देश के प्रति उनका यह सराहनीय कार्य बच्चों-बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए। संविधान में बाबा साहब ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। कमजोर वर्ग को मजबूत करने का काम किया है।
संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा- धन्य होगी वो मां जिसने डॉ. भीमराव जी आंबेडकर जैसे पुत्र को जन्म दिया । संविधान के निर्माण में बाबा साहब की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही हैं। आज भी उन्हें संविधान निर्माता के नाम से संबोधित किया जाता है। बाबा साहब भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष रहे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, महामंत्री चिंतामन महाजन, रवि गावड़े, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, जगदीश कपूर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, अशोक कुरील, पार्षद धनराज महाजन, भरत इंगले, मनोज टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को किया याद
लोकमान्य तिलक मंडल में शक्ति केंद्र शिकारपुरा के भीम नगर बूथ क्रमांक 76 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने जी ने बाबा साहब के जीवन परिचय के बारे में बताया। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक मंडल अध्यक्ष श्री अक्षय मोरे जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री कैलाश पारीक जी, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री नरेश हासानंदानी जी, पार्षद श्री हेमेंद्र महाजन जी, पूर्व पार्षद श्री किशोर राठौर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित वरूडे जी, श्री विशाल परीवाले जी, श्री अशोक रावाये जी एवं सभी समाजजन उपस्थित थे।
जिला महामंत्री ने बताए बाबा साहब के संघर्ष व योगदान
बुरहानपुर के चाचा फकीरचंद वार्ड क्रमांक 10 में गुरुद्वारा गली में पूरे हर्ष उल्लास के साथ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव जी आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन ने आंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके संघर्ष और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक एवं पूर्व पार्षद श्री किशोर राठौर, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री नरेश हासानंदानी, श्री रामदास जी रायसरदार, श्री सतीश राय सरदार, श्री नितिन गवले, श्री युवराज पानपाटिल, श्री जितेंद्र लौंढे, श्री गोकुल लौंढ, श्री अनिल साल्वे, श्री तराने साल्वे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुंबई के गवर्नमेंट हाई स्कूल में पढ़ने वाले पहले दलित छात्र थे आंबेडकर जी
नावरा मंडल के ग्राम दरियापुर बूथ क्रमांक 130 में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव जी आंबेडकर जयंती मनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने कहा- आज ही के दिन इंदौर के महू कस्बे में डॉ. भीमराव जी का जन्म हुआ था। आंबेडकर जी मुंबई के गवर्नमेंट हाई स्कूल में पढ़ने वाले पहले दलित छात्र थे। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला श्रीमान राहुल जाधव जी, मंडलाध्यक्ष क्षितिज महाजन, पूर्व मंडलाध्यक्ष गजानंद यादव, मनोज महाजन, महामंत्री सुनील यादव, संतोष चौधरी, युवराज काका, संतोष चौधरी, आलम भाई, मौजीलाल भाई, कमलेश भाई, सुरेन्द्र सिंह, केशव मानकर, राजेश भिलावेकर, आकाश कामले, अजय पाल, सुंदरलाल दायमा, राजू बलिराम, अरविंद पालवी, आईटी प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

नगर निगम मे T.L  को लेकर निगम आयुक्त द्वारा सभी अधिकारीयो ली मीटिंग   सीएम हेल्पलाइन व संजीवनी क्लीनिक को लेकर दिये निर्देश.    

Ravi Sahu

कलेक्टर ने एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियो को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Ravi Sahu

थाना रावेर जिला जलगांव के 13 साल से फरार आरोपी अनीस उर्फ अनस्यानिवासी जामठी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने ली बैठक 

Ravi Sahu

गणगौर उत्सव धुधाम से मनाया गया

Ravi Sahu

जिले में डायरिया को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्ट्रेट व निगम में दिया धरना निगम कमिश्नर व महापौर मुर्दाबाद के लगाए नारे 

Ravi Sahu

Leave a Comment