Sudarshan Today
shadol

कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शहडोल एवं कन्या शिक्षा परिषद कंचनपुर का किया औचक निरीक्षण

आशीष नामदेव जिला ब्यूरो

शहडोल। कलेक्टर तरुण भटनागर शहडोल जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शहडोल एवं कन्या शिक्षा परिषद कंचनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शहडोल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं इंटरनेट कनेक्शन कराने के निर्देश विद्यालय के प्राचार्य को दिए।
कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रत्येक कक्षों का निरीक्षण किया,, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्लास को स्मार्ट क्लास बनाया जाए एवं छात्रों को स्मार्ट क्लास से चित्र एवं वीडियो के माध्यम से शिक्षा देने का प्रयास करें, जिससे बच्चों को समझने में आसानी होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया एवं भोजन बना रहे कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान छात्रों को खाने के लिए में क्या बन रहा है इसकी जानकारी भी प्राप्त की इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिषद में स्थित छात्रावास का भी निरीक्षण किया एवं उपस्थित छात्रों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में छात्रों के खेलने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य से छात्रों के लिए मिलने वाले खाद्यान्न की भी जानकारी ली एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, जिससे छात्रों के लिए भोजन तैयार करने हेतु कोई समस्या न रहे।

कंचनपुर कन्या शिक्षा परिसर भी पहुंचे

कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिषद कंचनपुर का भी निरीक्षण किया एवं छात्राओं से चर्चा की
कलेक्टर ने छात्रा पिंकी सिंह से खेल सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की । कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में स्मार्ट क्लास तैयार करने, खेल मैदान एवं पुस्तकालय की व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिंन्हा, जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय श्रद्धानंद दुबे, परियोजना प्रशासक विमल चौरसिया उपस्थित रहे।

Related posts

पीड़ित मानवता की सेवा का अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की डीएफओ श्रद्धा पेंदे ने बीमार बुजुर्ग को जंगल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया

Ravi Sahu

विकास यात्रा लोगों की जिंदगी संवारने का अभियान है, कलेक्टर ग्राम पंचायत कामता में आयोजित हुआ “विकास यात्रा” कार्यक्रम

Ravi Sahu

मृतक भाई के हत्या का पुलिस जयसिंहनगर पुलिस के द्वारा आत्महत्या में तब्दील करने का लगाया आरोप 

Ravi Sahu

बच्चे उपदेश से नहीं आचरण से सीखते हैं – संभागायुक्त

Ravi Sahu

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का ब्यौहारी विधानसभा मे प्रथम आगमन कल

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत बड़काडोल मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी

Ravi Sahu

Leave a Comment