सुदर्शन टुडे विक्रम सिंह सौंधिया
अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत समाज ने हिन्दू नववर्ष का आगाज सनातन परंपरा के अनुसार किया। समाज संगठन ने नव वर्ष को चेतना दिवस के रूप में मनाया। जिला स्तरीय आयोजन बामलाबे जोड़ स्थित सामाजिक परिसर के सभागृह में संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित सामाजिक बंधुओं ने भगवान श्री रामजी का पुजन करके समाज के पित्र पुरुष स्वर्गीय विजय सिंहजी सौंधिया बामलाबे के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी चैनसिंह सुरजनी जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह आमलाबे जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया शिव सिंह बामलाबे विनय सिंह युवा जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ईश्वर सिंह मेलुखेडा शिवराज सिंह नारायण घाटा प्रभु लाल सौंधिया शिवसिंह लिम्बोदा कृष्ण पाल सिंह पवांर सहित समाजन उपस्थित रहे।