Sudarshan Today
rajgarh

भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस कान्फ्रेस।10 जून से डलेगी लाडली बहना योजना की पहली किस्त 

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वाभिमान से जीना सिखाया! मोना सुस्तानी

राजगढ़।मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के लिए हाल ही में चलाई गई सबसे महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना के तहत करीब 2 माह से इसकी प्रक्रिया चल रही है। जिसका व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार व फार्म भरने के साथ ही जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण गांव-गांव तक पहुंचकर कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित ना रहे इसके लिए गांव में चौपाल लगाकर वार्डो में शिविर के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं के फार्म भरे गए थे। फार्म की जांच होने के बाद जिन महिलाओं की डीबीटी नहीं हो पाई थी उनके लिए भी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को तैनात करते हुए बैंक से महिलाओं की डीबीटी कराते हुए उस कार्य को भी अंतिम छोर पर पहुंचा दिया है। यही कारण है कि अब लाडली बहना योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं के खाते में राशि डालने का काम सरकार करने वाली है। 10 जून से 1000 की राशि सीधे पात्र महिलाओं के खाते में पहुंचेगी। इसके लिए रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विशेष आमंत्रित व लाडली बहना योजना कार्यक्रम की संभाग प्रभारी मोना सुस्तानी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शासन द्वारा चलाई गई इस योजना की जानकारी उपलब्ध कराई।सरकार ने महिलाओं को स्वाभिमान से जीना सिखाया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मोना सुस्तानी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना के लिए कई योजनाएं पहले से चल रही है। इसी के साथ लाडली बहना योजना को धरातल पर उतारकर महिलाओं को स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनीता दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में पात्र कोई भी महिला परिवार पर डिपेंड नहीं रहेगी वह अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा करने के लिए मजबूती से परिवार में खड़ी दिखाई देगी।कांग्रेस पर लगाए आरोप। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता दुबे ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक योजना सरकार आने पर लांच करने का ढिंढोरा कांग्रेस पीट रही है जिसका कोई ओचित्य नहीं है क्योंकि जनता ने इन्हें सरकार चलाने का 18 महीने तक मौका दिया था। अगर यह महिलाओं के लिए इतने ही हितैषी थे तो इस योजना को उस वक्त लांच क्यों नहीं किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 18 महीने की सरकार में महिलाओं और बेटियों से जुड़ी हुई कई योजनाएं कांग्रेस सरकार में बंद की थी यह भी राजगढ़ जिले की महिलाएं अभी भूली नहीं है। इस अवसर पर माधवी परमार ,राजेश्वरी शर्मा के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाए मौजूद रही।

Related posts

विकास की लहर – ‘‘हर गांव . हर घर‘‘

Ravi Sahu

नगर पालिका ने क्रय की अपनी जेसीबी।अब किराए की जेसीबी से नहीं अपनी निजी JCB से होंगे नगर पालिका के सारे काम।

Ravi Sahu

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।

Ravi Sahu

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया 121 यूनिट रक्तदान।

Ravi Sahu

लालमाता ने किया एक लाख का इनाम अपने नाम,दूसरे स्थान पर रही आसिफ लाला।

Ravi Sahu

प्रधान मंत्री,सांसद ,विधायक,नपा अध्यक्ष पर उर्स व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाने वाले के खिलाप दिया आवेदन।

Ravi Sahu

Leave a Comment