Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

प्रत्येक समाज के हर व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता : कार्तिकेय भाजपा कार्यकर्ताओं का गुलाल से तिलक कर किया सम्मान

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी। हम सब कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा के कार्यकर्ता है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है। जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को फर्स से उठा का तक सिहांसन तक पहुंचा देती है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र शिवराज सिंह चौहान के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक समाज के प्रत्येक व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता है। इस क्षेत्र से वह 5 बार सांसद रहे हैं बल्कि क्षेत्र में पदयात्रा व साइकिल यात्रा कर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के द्वार पर पहुंच कर उनकी समस्या को जाना, समझा व निराकरण किया है। वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आए हैं। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सहभगिता करना शिवराज सिंह चौहान का धर्म है।

ऐतिहासिक मतों से बनाएं विजय

यह उद्गार विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने व्यक्त किए। वह नगर के नायक गार्डन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। भाजपा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोक सभा संयोजक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रत्येक मतदाता के बीच पहुंच कर हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा करे। इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से शिवराज सिंह चौहान का विजयी बनाने का आग्रह
किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का वादा है कि लाड़ली बहनों को साल भर में पूरे एक लाख रुपए का लाभ पहुंचा कर ही रहूंगा। मेरी सभी बहन लखपति बहन होगी। सिंह ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली है कि हमारे क्षेत्र से सांसद के रूप में शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं, हमारी भी जिम्मेदारी है कि उन्हे रिकॉर्ड मतो से चुनाव जिता कर संसद में भेजे। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट जाएं।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा प्रत्याशी के रुप में आपके सामने है। यह चुनाव शिवराज सिंह नहीं लड़ रहे है बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। पहले सांसद, फिर मुख्यमंत्री रहते हुए चौहान ने क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है। अब हम सभी का कर्तव्य है कि उन्हे रिकार्ड मतो से जिता कर लोकसभा में पहुंचाए। शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित साहू ने किया। जबकि आभार नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे युवा नेता कार्तिकेय चौहान, विदिशा लोकसभा संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का गुलाल से तिलक कर सम्मान किया व रंगों के पर्व होली की शुभकामना दी। यहां पर अतिथियों ने फाग गीत पर कार्यकर्ताओं के साथ झांझ मंजीरों का लुत्फ भी उठाया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

Related posts

सरपंच संघ की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला लखन मंडलोई को सर्वसम्मति से किया नियुक्त* 

Ravi Sahu

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन माली समाज ने शोभायात्रा बाड़ी निकाली

Ravi Sahu

संसार में भगवान कृष्ण ही सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं पंडित उमा शंकर शास्त्री

Ravi Sahu

विधानसभा चुनाव को लेकर चांचौड़ा एस डी एम विकास आनंद ने ली बैठक

Ravi Sahu

जल जीवन मिशन की करोड़ों की नलजल योजनाएं पड़ी हैं अधूरी

Ravi Sahu

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पंकज कॉलोनी गली नंबर 11 में संचालित शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर छात्र सम्मान समारोह एवं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

Ravi Sahu

Leave a Comment