Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

विधानसभा संचालन समिति की बैठक नगर परिषद के सभागार में हुई संपन्न

  संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे सिलवानी

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा नेता कार्तिकेय चौहान हुए शामिल

सिलवानी।। विधानसभा संचालन समिति की बैठक गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय सिलवानी के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विदिशा लोकसभा चुनाव संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय चौहान विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक में सिलवानी विधानसभा संचालन समिति के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को विदिशा लोकसभा चुनाव संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने संबोधित किया। वक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए अहम है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश को अनेको सौगाते दी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर इसी का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओ पर भी विस्तार से चर्चा कर कहा कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र हमेशा से ही भाजपा का परिवार रहा है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे है। जो कि बहनो के भैया है। 18 साल के मुख्यमंत्रित काल में श्री चौहान ने प्रदेश के साथ ही विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए अनेको सौगाते दी है।बैठक में विदिशा लोकसभा चुनाव संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, ने करार्यकर्ताओ को संकल्प दिलाया कि वह प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओ से सत्त संपर्क कर उनसे भाजपा की नीतियो व जन कल्याणकारी योजनाओ पर बात करे। इसके अतिरिक्त मेरा बूथ सबसे मजबूत पर भी कार्य करे। बैठक के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई के चित्र पर अतिथियो के द्वारा माल्यार्पण किया। यहां पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने विदिशा लोकसभा चुनाव संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय चौहान को श्रीराम दरवार का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर सिलवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, बेगमंगज नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बेगमगंज जगदीश लोधी, हरि सिंह यादव सुल्तानगंज नप अध्यक्ष रेशु विभोर नायक सिलवानी, गोपाल सिंह राजपूत, दीपेश जैन, विधानसभा प्रभारी विष्णु रावत, राजेद्र रघुवंशी बेरुआ आदि मौजूद रहे।

Related posts

राकेश वर्मा बने जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Ravi Sahu

दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम

Ravi Sahu

पीलीभीत सूचना विभाग 13 सितम्बर 2023/परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गो पर संचालित हो रही डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है

Ravi Sahu

कलेक्टर द्वारा सिलवानी तथा उदयपुरा में की गई पंचायत, राजस्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा

asmitakushwaha

गंगा दशमी पर्व पर पीपा क्षत्रिय समाज ने किया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Ravi Sahu

थाना राजपुर पुलिस ने यातायात जागरुकता के तहत हेलमेट धारण कर निकाली बाईल रैली

Ravi Sahu

Leave a Comment