सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल
बैतूल। गुरुवार को कॉलेज चौक को सौंदरीकरण और चौड़ीकरण के नाम पर सड़क से कोसो दूर लगे पीपल के हरे भरे वृक्ष और आम के हरे भरे वृक्षों को नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा काट दिया गया। सड़क के किनारे लगे आधा दर्जन हरे भरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। पेड़ों का कत्लेआम करवा रहे हैं। शहर में चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ो वृक्षों का कत्लेआम किया जा रहा है जिससे शहर में राहगीरों के लिए जो वृक्ष छायादार थे। बे रहमी से काट दिए गए। जिस शहर में गर्मी का स्तर बढ़ रहा है। एक तरफ तो सरकार पर्यावरण की ओर ध्यान देती नजर आ रही है इसी के साथ दूसरी और विकास के नाम पर हरे भरे वृक्षों को काट दिया जा रहा है एक वृक्ष को छायादार बनने में लगभग 20 से 25 साल लगते हैं लेकिन वहीं नगर पालिका द्वारा कुछ ही घंटे में उसका सफाया कर दिया जा रहा है।