सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशन पर किसानों के समर्थन में पुरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले से लेकर ब्लॉक तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार किसानो को धान की कीमत 3100 रूपए और गेंहू की कीमत 2700 रूपए देने का वादा चुनाव में किया था लेकिन आजतक किसानो को उनका हक़ नहीं मिला है। एमएसपी और कर्जमाफी को लेकर देश के किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं।भाजपा सरकार की इस वादाखिलाफ़ी को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जी सम्मिलित हुए और किसानो के अधिकारों की लड़ाई हर मोर्चे में लड़ने की बात कही। इस अवसर पर माननीय विधायक जी के साथ, जिला कांग्रेस महामंत्री नेतराम साहू, उपाध्यक्ष सिहारे लाल करचाम जनपद पंचायत घुघरी, अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशराम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी, उपाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी, अध्यक्ष अनुराग शर्मा युवा कांग्रेस ब्लॉक घुघरी, ब्लॉक प्रवक्ता अरविंद झरिया, सालिक करचाम अध्यक्ष सरपंच संघ, सुख-चैन मरावी,मोहन यादव, दरवारी लाल नरते, फूल सिंह मरावी , धन्ना मरावी सरवन धुर्वे, सावती धुर्वे, मत्ते मरावी,महा सिंह, सोहन उद्दे , आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनवानी, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।