Sudarshan Today
मंडला

श्रीमति रागनी परते को पुनः जिला महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी व मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार व बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी सहित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहहोत्रा, प्रदेश कोआरडिनेटर अंजू जयसवाल, जबलपुर जोन प्रभारी व प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी, आदिवासी महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे की अनुशंसा पर मंडला जिले के महिला कांग्रेस की कमान एक बार पुनः श्रीमती रागनी परते को सौंपी गई है। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव से पहले मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा मंडला जिले की कमान श्रीमती रागिनी परते को सौंपी गई है। इनकी पदोन्नति कहीं न कहीं पंचायती चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिले में मजबूती प्रदान करेगी। रागनी परते को पुनः महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के ग्रामीण व नगरीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समस्त कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Related posts

खुशखबरी खुशखबरी खुशखबरी आपके मंडला शहर में पटैल डांसिंग योगा के साथ लाफ्टर योगा क्लास का शुभारंभ होने जा रहा है।

Ravi Sahu

भाजपा सडांवता मंडल बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

जिला कांग्रेस कमेटी मंडला ने मनाया चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती

Ravi Sahu

बैटरी ट्राई साइकिल के लिए चक्कर काट रहे दिव्यांग

Ravi Sahu

पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट द्वारा पुलिस लाइन मंडला एवं एसपी आफिस का वार्षिक निरीक्षण

Ravi Sahu

तेंदूपत्ता फड़मुंसियों की मांगों को आम आदमी पार्टी मंडला ने दिया समर्थन

Ravi Sahu

Leave a Comment