Sudarshan Today
मंडला

मरीज के परिजनों के लिए बनाएं प्रतीक्षालय, बेहतर करें सेवाएं

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया का निरीक्षण

मंडला। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इसके साथ स्वास्थ्य सेवाओं व सभी वार्डों, सेवाओं के कक्ष का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ आवश्यक निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें।  कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय तैयार कराने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया। कलेक्टर ने प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रसव कक्ष को लक्ष्य कार्यक्रम के अनुरूप तैयार करते हुए क्वालीफाई करें। बेहतर प्रसूति सेवाओं के इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाये। एएनसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों को निर्धारित मापदंड अनुसार सुविधाएं बनाने के निर्देश दिये। अधिकारियो को पीएनसी वार्ड का रेनोवेशन कराते हुए वार्ड से अटैच शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डेªसिंग रूम का विस्तार तथा फर्श में सुधार कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पैथालॉजी के निरीक्षण के दौरान सिकिलसेल परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिये कि जांच के साथ मरीजों को आवश्यक जानकारी भी समझाइश के साथ प्रदान की जाए। कलेक्टर ने बीएमओ डॉ. सज्जन कुमार उइके से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव, ईईपीआईयू जीपी पटले सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

झुरगी पोंडी बुढ़नेर नदी पर पुल का किया गया सर्वे क्षेत्रीय ग्रामीणों के आवागमन हेतु बुढनेर नदी में शीघ्र बनेगा पुल क्षेत्रीय आम जनता ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

Ravi Sahu

देवगाँव- कुडोपानी संगम घाट में दो दिवसीय भरी मडई अहीरों ने जमकर थिरकते हुए नजर आये कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संगम घाट में श्रद्धालुओं की रही भीड़

Ravi Sahu

शीत से बचाव के लिए जानकारी

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का मंडला हुआ आगमन

Ravi Sahu

घुघरी में निशुल्क कोचिंग क्लास का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में की गई वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की जांच

Ravi Sahu

Leave a Comment