Sudarshan Today
मंडला

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी का मंडला हुआ आगमन

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- 20 सितम्बर को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जमुना मरावी जी का संगठनात्मक एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मंडला आगमन पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने कटरा बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी पहुंच कर संगठनात्मक चर्चा की तत्पश्चात प्रदेश सचिव कार्यालय मंडला में नव निर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य, सरपंच एवं पंचों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना मरावी जी ने संबोधित करते हुए कहां कि महिला संगठन बहुत मजबूती से अपना काम कर रही है और आने वाले 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी तथा महंगाई पर अपना विरोध प्रकट किया।मंडला जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी जिला पदाधिकारियों को बैठक में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जी ने कहा कि महिला अपनी ताकत के साथ राजनीति में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है और महिला कांग्रेस के सभी चुनाव में नियुक्त किए गए वार्ड प्रभारियों को एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव में संगठन को मजबूत करें और डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस को बहुमत में लाएं और नगर पालिका में पुनः अपना कब्जा करें। तत्पश्चात रागिनी परते जिला महिला अध्यक्ष के द्वारा संगठनों से आए सभी ब्लॉक अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया गया एवं विदाई स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को मां रेवा का तेल चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला महिला कांग्रेस के द्वारा निर्धारित वार्डों में प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित समस्त महिला कांग्रेस नगर चुनाव प्रचार कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी से प्रदेश महामंत्री फरजाना खान, यशोदा पांडे , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, राधा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शील देवी झा, जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी, गीता मरावी, शकुन जंघेला, प्रदेश सचिव नीलू शुक्ला, ब्लॉक मंडला अध्यक्ष रेखा परते, नगर अध्यक्ष तंजिला अल्वी, ब्लॉक अध्यक्ष नैनपुर उर्मिला उइके, ब्लॉक अध्यक्ष मवई इंदिरा बोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बिछिया संपतिया यादव, ब्लॉक अध्यक्ष निवास गायत्री मार्को, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणगंज रीना परते, ब्लॉक अध्यक्ष बीजाडांडी नानी दीदी, जिला कार्यक्रम के दौरान आए सभी जिला पदाधिकारी गण, जिला महामंत्री शारदा हरदाहा, जिला उपाध्यक्ष सीमा गोटिया, जिला उपाध्यक्ष शकीला खान, जिला सचिव सूरजवती मार्को, जिला मीडिया प्रभारी अनीता मिश्रा, नगर अध्यक्ष बम्हनी अनीता हरदहा, जिला महामंत्री आमना बेगम, रेखा धुर्वे, बिंदिया बैरागी, शिवानी परते, लक्ष्मी मरावी, सरस्वती धुर्वे सहित अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग: विभागों एवं वॉलेंटियर्स की बैठक आयोजित

Ravi Sahu

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Ravi Sahu

स्टेट मास्टर में रामा परते ने दौड में प्रथम स्थान हासिल कर मेंडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया

Ravi Sahu

हसदेव जंगल बचाओ – इनर वॉइस सोसायटी

Ravi Sahu

निवास जनपद में चला भाजपा का जादू अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

Ravi Sahu

आम आदमी पार्टी के पार्षद बन घर पहुंचकर देंगे जन सेवाएं:पी.डी.खैरवार

Ravi Sahu

Leave a Comment