Sudarshan Today
Other

लोकसभा प्रत्याशी ने पथरिया विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

लोकसभा सीट से देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे: एड प्रीतम सिंह

मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत विश्व गुरू बनेगा: विनोद यादव

लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा : लखन पटेल

दमोह- जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, लोकसभा प्रभारी विनोद यादव, लोकसभा विस्तारक बृजेश चौरसिया, लोकसभा सह संयोजक श्याम शिवहरे के आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया और सदगुआ मण्डल की सयुक्त बैठक और बटियागढ़, नरसिंहगढ़ और फतेहपुर मंडल की बैठक बटियागढ़ में आयोजित की गई। जिला सह मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह लोकसभा क्षेत्र की आठ में से सात सीटों पर विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के कारण ही जिले की चारों विधान सभा में जीत हासिल कर पाए हैं, विधान सभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में सतत जनसंपर्क करते हुए सबसे अधिक मतों से जीत दिला कर कीर्तिमान बनायेगे। बृजेश चौरसिया ने लाभार्थी अभियान की सभी मंडलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को ही प्रत्याशी समझें और अधिक से अधिक मतों से अपने बूथ को जिताने का संकल्प लें। विनोद यादव ने कहा कि चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीतने का संकल्प लिया है, इसी कारण प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा, विपक्ष के पास न ही नीति हैं और न ही कार्य, इसलिए आप सभी अपने देश के स्वाभिमान के लिए कार्य करते हुए बड़ी जीत दिलाएं। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने परिचयात्मक बैठक में शामिल सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए कहा कि गांव गांव, बूथ बूथ आप सब ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के कार्य को साकार रूप देना है। लखन पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने बूथ जीतने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व विधायक सोना बाई,जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, महेश पटेल, कपिल शुक्ला, राजवीर चौहान, लाखन सिंह, वरिष्ठ नेता देवी सिंह नंदरई, जमना जैन, मान पटेल, परसोत्तम खटीक, सुंदर विश्वकर्मा, केदार पटेल सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Related posts

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोेत्सव मनाया गया

Ravi Sahu

कटनी बीना रेल सेक्शन में चलने वाली तीन यात्री मेमू ट्रेनों में से दो ट्रेनों का किराया हुआ कम

Ravi Sahu

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें

Ravi Sahu

भीकनगाव विधानसभा में कांग्रेस पर्यवेक्षक इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर मोनिका जगताप ने किया संबोधन

Ravi Sahu

सुहागिन और अविवाहितों ने भक्ति भाव से पूजे गणगौर घर-घर गणगौर माता की पूजा कर महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र एवं सुख समृद्धि की कामना की

Ravi Sahu

स्वास्थ के साथ हो रहा खिलवाड़  गंदगी में लगता है हॉट बाज़ार

Ravi Sahu

Leave a Comment