Sudarshan Today
rajgarh

साफा बांधकर नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथ, शिवरात्रि को होगी प्राण प्रतिष्ठा। नेवज तट से मंदिर प्रांगण तक निकाली कलश यात्रा जनप्रतिनिधियों ने बजाए डमरू लहराई भगवा पताका।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़। जिला मुख्यालय पर लगातार कई दिनों से कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं फिर चाहे बड़ी-बड़ी कथाओं की बात हो या मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की शहर लगातार धर्ममय बनता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय रोड पर बने पार्क में हाल ही में हुए भव्य भोलेनाथ के मंदिर के निर्माण के बाद यहां प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन शुरू हो गए हैं। आयोजनों की इसी कड़ी में बुधवार को मां नेवज नदी के पावन पवित्र तट से लेकर मंदिर प्रांगण तक एक दिव्य, भव्य कलश यात्रा का आयोजन आयोजको द्वारा किया गया। जिसमें मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा में हर हर महादेव के जयकारे लगाए।शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी, शिवरात्रि पर विराजमान होंगे राजयोग महादेव।राजगढ़ नगर में स्थित जिला चिकित्सालय मार्ग पर बने पार्क में हाल ही में हुए भव्य मंदिर निर्माण में राजयोग महादेव शिवरात्रि के दिन अपने परिवार के साथ विराजमान होंगे इसके पहले यज्ञ आदि की तैयारीया यज्ञाचार्यो द्वारा की जा रही है। जहां तीन दिनों तक लगातार अनुष्ठान के साथ ही भगवान भोलेनाथ और उनके परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।साफा बांधकर नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथ।भगवान महादेव व परिवार की जिन प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा शिवरात्रि के दिन होना है उन सभी प्राण प्रतिष्ठा होने वाली प्रतिमाओं को एक विशेष झांकी में सजाकर व भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार करते हुए साफा बांधा गया और बैंड, ढोल के साथ ही आतिशबाजी करते हुए भगवान शिव और उनके परिवार ने नगर भ्रमण किया। प्रमुख मार्गो से होते हुए सभी प्रतिमाओं को पुनः नव निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर लाया गया। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ ही यज्ञ के बाद शिवरात्रि के दिन प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।जनप्रतिनिधियों ने बजाये डमरू। महादेव मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के ठीक 3 दिन पहले बुधवार को विशेष कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान शिव व उनके परिवार की भी विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जुलूस में जहां आतिशबाजी,बैंड, ताशे आदि दिखाई दिए वहीं जनप्रतिनिधियों के हाथ में बड़े-बड़े डमरू देखे गए और जनप्रतिनिधियों के द्वारा डमरू बजाकर यात्रा में और चार चांद लगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह हाडा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश खरे, वरिष्ठ पार्षद विजयपाल सिंह भाटी,पांचू दांगी , बिट्टू शर्मा, संदीप कटारिया, मोहित तंवर के साथ ही अन्य पार्षद गण व जनप्रतिनिधियो के साथ ही मात्र शक्तियों व धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही।

Related posts

मोदी जी के नेतृत्व में देश कर रहा विकास: रोडमल नागर सांसद ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार, ब्यावरा नगर में किया महाजनसंपर्क

Ravi Sahu

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

Ravi Sahu

बालिका को प्रताड़ित करने वाले माता-पिता सहित नौ लोगों पर मामला पंजीबद्ध। बालिका के साथ मारपिट, सहित खरीद फरोख्त की धाराओं में हुई एफआईआर-

Ravi Sahu

महिला वार्ड में घुसा आवारा सांड मरीजों में दहशत। 

Ravi Sahu

कानूनी साक्षरता और कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 07 एवं 08 को

Ravi Sahu

मां जालपा भवन पर आज उमड़ेगी भक्तों की भीड़,समिति ने व्यवस्थाएं कराई दुरुस्त।

Ravi Sahu

Leave a Comment