Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

सनसनीखेज वारदात बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या: छतरपुर में बदमाशों ने घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम!

कृष्णकांत पाण्डेय(सुदर्शन टुडे ) छतरपुर

छतरपुर में बसपा नेता महेंद्र कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

#वारदात सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है। महेंद्र कुमार गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। तभी गजराज पैलेस के सामने पहले से खड़े बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

 

#घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

हाल ही में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनाव

 

#महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे।

महेंद्र कुमार गुप्ता बसपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे। वे सरपंच भी रह चुके हैं। वे ईसानगर के रहने वाले थे।

Related posts

कलेक्टर श्री सिंह ने सम्पत्ति विरूपण के संबंध में कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण 

Ravi Sahu

स्वास्थ्य विभाग का ऐसा संगठन जो स्थापना दिवस पर करते हैं जनहित के कार्य

Ravi Sahu

रामबाई पहुंची ग्राम सतपारा,लोगों की सुनी समस्या एवं सम्बंधित अधिकारीयों को निराकरण के दियें दिशा-निर्देश

Ravi Sahu

मुलायम के निधन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जताया शोक

Ravi Sahu

ठेकेदारों के संरक्षण में दिनदहाडे वाहनों से महाराष्ट्र प्रांत की ओर ले जा रही है गायों को कत्लखानों में

Ravi Sahu

पूर्व सांसद स्व सुखलाल कुशवाह की 60वीं जयंती मनाई कुशवाहा समाज ने

Ravi Sahu

Leave a Comment