Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

पौधारोपण कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का जन्मदिन 

सुदर्शन टुडे पंकज जैन आष्टा

आष्टा। पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ विधायक शिवराजसिंह चैहान के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सहित संपूर्ण नगर में भाजपा नेताओं द्वारा विभिन्न आयोजन कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। इसी कड़ी में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में भाजपा नेताओं एवं नारी शक्ति वंदन पदयात्रा के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत परिसर पौधारोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के कुशल नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो हुआ है। आप अनवरत राज्य की जनता व देश की सेवा करते रहें ऐसी कामना है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपनी बधाई में कहा कि विकासोन्मुखी नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का दुलारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को बनाया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। पौधारोपण के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, वार्ड पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, डाॅ. सलीम खान, धनरूपमल जैन, उमेश शर्मा, सोनू गुणवान, संजीव सोनी पांचम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, संध्या बजाज, भगवती सोनी, रूपाली चैरसिया, नंदा सोनी, कन्हैयालाल गेहलोत, रवि पंडिया आदि मौजूद थे।

Related posts

पतंजलि योगपीठ का इंटीग्रेटेड योग शिविर 3 अक्टूबर को

Ravi Sahu

Ravi Sahu

पथरिया की आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 14 विधिक शिविर का आयोजन

Ravi Sahu

झिरन्या में जायसवाल परिवार के तत्वाधान में खाटू श्याम भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Ravi Sahu

2 साल बेमिसाल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण

Ravi Sahu

न.प.अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात विकास कार्यो का मांग पत्र सौंपा

Ravi Sahu

Leave a Comment