Sudarshan Today
MADHYA PRADESH

गाँव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओ का किया सम्मान

धार / (कुक्षी) आज गांव चलो अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा स्व सहायता समूह का अभिनंदन किया गया।

प्रदेश और देश में मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रोत्साहन पर महिलाओं को जानकारी दी गई जानकारी दी गई।

 

नगर की जैन धर्मशाला मे भाजपा महिला मोर्चा, स्वः सहायता सम्मुह के साथ देश के विकास मे सहयोग देने वाली नगर की महिलाशक्ति उपस्थित रही। सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान ने भारत माता के साथ भाजपा के संबल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रजवलित कर माल्यार्पण किया व कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 

तत्पष्यात कार्यक्रम मे स्वःसहायता समूह की महिलाओ का सम्मान किया गया व देश के यसशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल मे किए गए विकास की जानकारी दी गई साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है व जिन्हे अभीतक नहीं मिला है उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमारा सम्पूर्ण सहयोग रहेगा।

 

साथ ही महिला मोर्चा द्वारा सभी मातृशक्ति को लोकसभा चुनाव मे भाजपा को 370 व NDA को 400 सीट दिलाने का संकल्प दिलाया गया।

 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, पु. महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा ठाकुर, पार्षद गंगूबाई, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रेखा जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता भावसार पार्षद ज्योति काग, सारिका जैन, रचना भावसार, नीता सोनी मंचासीन रहे स्वागत भाषण कविता भावसारद्वारा किया गया व संचालन सारिका जैन ने किया समूह वाली बहनों द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया व महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा समूहआई हुई सभी महिलाओं का स्वागत किया गया आभार रेखा जैन ने माना।

Related posts

विश्व कैंसर दिवस के पहले आज दिनांक शनिवार को सिद्धपुर सेवा भारती और अटल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क कैंसर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

Ravi Sahu

ग्रामीणों के साथ कलेक्टर एसपी ने देखा अब और तब का मध्यप्रदेश

Ravi Sahu

शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र -2 के नवीनीकरण हेतु भूमि पूजन संपन्न

Ravi Sahu

पांढुरना पुलिस को बड़ी कामयाबी क़त्ल खाने ले जा रहे 50 बैल को किया बरामद

Ravi Sahu

टांडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जघन्य हत्या का किया खुलासा

Ravi Sahu

पांच दिवसीय अखिल भारतीय श्री मानस सम्मेलन महोत्सव देदला धाम में आज से होगा प्रारंभ

Ravi Sahu

Leave a Comment