Sudarshan Today
suthaliya

पद संचालन के बाद हुआ बौद्धिक

सुठालिया तहसील ब्यूरो ओम प्रकाश कुशवाह

सुठालिया|रविवार नगर के समीपवर्ती ग्राम टोका मंडल मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक का पथ संचलन निकला।

टोका ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओ ने पंक्तिबद्ध अनुशासनात्मक कदमताल मिलाकर पथ संचलन निकाला।टोका गाँव में पद संचालन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। स्कूल प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ के कार्यकर्ता मैदान पर एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया। तत्पश्चात गाँव के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।दोपहर 12 बजे सभी स्वयंसेवी स्कूल ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान स्यंम सेवक बैंड पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी स्यंम सेवक संघ की ड्रेस फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे।पथ संचलन टोका स्कूल से प्रारंभ होकर, मंदिर सहित गाँव के विभिन्न मार्ग से होकर विद्यालय पहुंचा।माध्यमिक विद्यालय परिसर मे कार्यक्रम का समापन हुआ। पद संचलन में धर्मेंद्र मीणा बौद्धिक रहे सह खंड कार्य वहां समन्दर सिह बौद्धिक प्रमुख महेंद्र लवंशी शांतिलाल चंद्र सिंह व्यवस्था प्रमुख खंड प्रचारक गोपाल सक्सेना विजय पाल सिंह अशोक उपस्थित रहे वही संचालन के दौरान गाँव में जगह-जगह पुलिस मुस्तैदी से रही।

Related posts

राज्य मंत्री श्री पवार का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Ravi Sahu

नगर परिषद में सुंदर कांड ब श्याम भजनों का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

शुभाष स्कूल के छात्र छात्राऔ को आनलाईन कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी

Ravi Sahu

सक्ति में पुलिस प्रशासन सघन वाहन चेकिंग की चलानी कार्यवाही

Ravi Sahu

सुठालिया महाविद्यालय में आयोजित हुई अमृत महोत्सव गतिविधियां

Ravi Sahu

11 हैडिंग, बौखलाए बदमाशों ने किया पत्रकार के घर पर हमला, दो घटनाओं के बाद भी लिखी एक एफआईआर, उसमें भी लगाई मामूली धाराएं

Ravi Sahu

Leave a Comment